4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डकैतों की तलाश में जंगलों की छानी खाक

डकैतों की तलाश में जंगलों की छानी खाक
2 min read
Google source verification
 तलाश में डांग क्षेत्र में खोज करती हुई पुलिस।

बालेर डकैतों की तलाश में डांग क्षेत्र में खोज करती हुई पुलिस।

बालेर. बहरावण्डा कलां थाने के कुरेडी गांव में बुधवार रात को फसल रखवाली कर रहे किसानों के साथ मारपीट करने वाले हथियारबंद बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जंगल की खाक छानी।बहरावण्डा थानाधिकारी हेमेन्द्र चौधरी, पुलिस स्टाफ व एडीएफ स्टाफ ने बालेर क्षेत्र के लीला प_ा, भैरोजी के जंगल, भीमपुरा, विश्वनाथपुरा, श्रीनाथपुरा, डंगरा पठार के जंगलों में तलाशी ली। टीम थानेदार के साथ हैडकांस्टेबल दौलत सिंह, कांस्टेबल हम्मीर चौधरी, देवीराम मीणा व एडीएफ के हैड राजराम सहित सभी जवानों ने जंगलों में डकैतों को तलाशा। थानाधिकारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में बहरावण्डा पुलिस व एडीएफ की टीम डांग क्षेत्र के जंगलों में दबिश दे रही है।


देशी कट्टे के साथ पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर
हिण्डौनसिटी. सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र में अपराधों का पर्याय बने एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ कर कामयाबी हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक देशी कट्टा भी जबत किया है। पुलिस के चंगुल में फंसा यह हार्डकोर अपराधी सवाईमाधोपुर व करौली जिले की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। थानाप्रभारी लोकेन्द्रसिंह ने बताया कि आरोपी कटकड़ गांव निवासी पप्पू मीणा है। वो दिनदहाड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में गंगापुरसिटी मार्ग पर कटकड़ नदी की कॉजवे पर देशी कट्टा लेकर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने हैडकांस्टेबल खेमसिंह, जितेन्द्र व रामराज को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देख आरोपी नदी में भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान मिले कट्टे को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ गंगापुरसिटी, माउनटाउन, हिण्डौन कोतवाली व सदर थाना समेत कई पुलिस थानों में चोरी, लूट व नकबजनी के 22 मामले दर्ज है। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी अपराधों के लिए कुख्यात सत्तू मीणा गैंग का सदस्य रह चुका है। डीआईजी व एसपी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध आग्नेय शस्त्रों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग