
सवाईमाधोपुर.बजरिया इंदिरा कॉलोनी में प्रसादी लेते श्रद्धालु।
सवाईमाधोपुर.बजरिया सिविल लाइन स्थित इंदिरा कॉलोनी में पौषबड़े का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो राहगीरो व स्थानीय लोगों ने प्रसादी पाई।
यहां दोपहर 12 बजे समस्त दुकानदारों के तत्वावधान में पौषबड़े का आयोजन किया गया। पौषबड़ा प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान भक्तों व राहगीरों ने कतार में लगकर प्रसादी ग्रहण की। भगवान गणेशजी को भोग लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामेश्वर मीणा, रामस्वरूप माली, भागीरथ मीणा, जितेन्द्र शर्मा, दीपक पारीक, रविन्द्र शर्मा आदि का सहयोग रहा। शाम तक पौषबड़े का प्रसादी का वितरण चलता रहा।
सुबह से जुटे व्यवस्थाओं में
इससे पहले सभी कार्यकर्ता इंदिरा कॉलोनी में मुख्य सड़क मार्ग पर एक स्थान पर सुबह से तैयारी में जुटे रहे। सभी दुकानदारों ने मिलकर कार्यक्रम में पूरा सहयोग किया। इस दौरान छोटे बच्चे से लेकर बुर्जुगों ने भी पौषबड़े की प्रसादी का लाभ उठाया। इसी प्रकार वाहनों से गुजर रहे लोगों ने भी अपने वाहनों को रोक कर प्रसादी पाई।
Updated on:
11 Jan 2019 04:10 pm
Published on:
11 Jan 2019 03:12 pm
