4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल छोड़ आबादी क्षेत्र में आया बाघ, हैंडपम्प के पानी से बुझाई प्यास, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

सवाई माधोपुर आबादी क्षेत्र में आया बाघ...
2 min read
Google source verification
tiger

सवाई माधोपुर।

सवाई माधोपुर ( Sawai MadhopurTiger Reserve ) जिला मुख्यालय के रामद्वारा इलाके में मंगलवार को उस वक्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक बाघ पानी की तलाश में रणथंभोर ( Ranthambore National Park ) के जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में आ गया। इस दौरान बाघ रामद्वारा के नजदीक हटीला बालाजी के पास लगे एक हैंडपम्प के पास आ कर बैठ गया और पानी पीया। बाघ को हैंडपम्प के नजदीक बैठा देख इलाके में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोगों में दहशत फैल गई।

आबादी इलाके में बाघ ( Tiger ) आने की खबर आग की तरह चारों और तेजी से फैल गई। इस दौरान बाघ को देखने के लिए देखते ही देखते मौके पर सैंकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के साथ ही एसडीएम रघुनाथ खटीक, कोतवाली पुलिस व वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद लोगों की भीड़ को मौके से हटाया। वन विभाग की टीम खासा देर तक बाघ के मूवमेंट को देखती रही । इस दौरान बाघ काफी देर तक हैंडपम्प के नजदीक बैठा रहा और बाद में लोगों के हाहुल्ले की आवाज सुनकर जंगल की ओर चला गया। तब जाकर प्रशासन सहित लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब कोई बाघ जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आया हो। इससे पहले भी कई बार बाघ सहित कई जंगली जानवर जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आते रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में टाइगर टी8 व उसके दो शावकों का मूवमेंट है। संभवतया टी8 के दो शावकों में से ही कोई एक शावक है जो जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आया है। फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है।
रघुनाथ खटीक एसडीएम, सवाई माधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग