
Tiger
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर से बाघों के बीच आपसी संघर्ष का मामला सामने आया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों रणथम्भौर धाकड़ वन क्षेत्र में दो बाघों में आपसी संघर्ष हुआ था। इसमें तो बाद के जख्मी होने से वन विभाग की नींद उड़ गई थी। हालांकि अब वन विभाग बाघ की हालत में सुधार होने की बात कह रहा है।
टी-104 व टी-64 में हुआ था संघर्ष
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों धाकड़ा वन क्षेत्र में बाघ टी-104 और टी-64 के बीच आपसी संघर्ष हो गया था। इसमें बाघ टी-104 घायल हो गया था। बाघ के पैर में चोट आई थी। इससे वह कुछ दिनों से लंगड़ा कर चल रहा था। वन विभाग की ओर से कराई गई ट्रैकिंग में यह बात सामने आई। इसके बाद वन विभाग की टीम लगातार बाघ की ट्रैकिंग कर रही है। हालांकि अब विभाग की ओर से बाघ की हालत ठीक बताई जा रही है।
पहले भी हो चुके संघर्ष
बाघों में आपसी संघर्ष का रणथम्भौर में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार रणथम्भौर में टेरेटरी को लेकर बाघ आमने सामने हो चुके हैं। पूर्व में राजबाग वन क्षेत्र में आपसी संघर्ष में बाघ टी-95 घायल हो गया था। आपसी लड़ाई का एक वीडियो वायरल हुआ था।
Published on:
03 Apr 2019 06:00 am
