6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल से आबादी क्षेत्र में आया बाघ

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
आबादी क्षेत्र मेंं मिले बाघ के पगमार्क।

खण्डार कुशलपुर गांव के पास आबादी क्षेत्र मेंं मिले बाघ के पगमार्क।

खण्डार/नायपुर. रणथम्भौर अभयारण्य क्षेत्र से निकल कर आबादी क्षेत्र कुशलपुरा गांव में बाघ के आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण रमेश माली, लखन, समाज सेवी लड्डूलाल माली ने बताया कि मंगलवार रात को अभयारण्य क्षेत्र से निकल कर बाघ आबादी क्षेत्र में आ गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हो हल्ला कर बाघ को क्षेत्र में नहीं घुसने दिया।


बाघ के दहाड़ से भयभीत ग्रामीण : ग्रामीणों ने बताया कि आबादी क्षेत्र में बाघ के आने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में बाघ का मूवमेन्ट गांव के आस पास ही था। बाघ रात भर दहाड़ता रहा। इससे ग्रामीण भयभीत दिखे।


आए दिन आते हैं जंगली जानवर
सरपंच पिंकी सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में आए दिन वन्यजीव आते रहते हैं। इससे ग्रामीणों को भय के साए में जीना पड़ रहा है। ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डालकर कृषि कार्य व रतजगा कर रहे हैं।


सुरक्षा दीवार नहीं होने से आते हैं वन्यजीव
ग्रामीणों ने बताया कि वन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण आए दिन आबादी क्षेत्र में वन्यजीवों की पदचाप दिखाई दे रही है। सुरक्षा दीवार बनने पर जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में आना कम हो जाएंगे तथा ग्रामीण चैन की सांस ले सकेंगे।


वन क्षेत्र में वन्यजीवों का आना जाना लगा रहता है। वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। वन्यजीवों को जंगल की ओर खदेड़ दिया जाता है।
हनुमान मीणा, वनपाल रेंज खण्डार।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग