5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video अंधड़ से टीन छप्पर उड़े

अंधड़ से टीन छप्पर उड़े
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

जिला मुख्यालय पर बजरिया में आकाशवाणी के सामने अंधड़ का दृश्य।

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में दोपहर बाद मौसम ने एकायक पलटा खाया। बूंदाबांदी के साथ धूलभरी हवा चली। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त प्रभावित रहा। इससे सड़क मार्ग पर वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हुई। दोपहर से ही अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन शाम चार बजे बाद तेज धूलभरी आंधी चली। जिला मुख्यालय पर तेज अंधड़ से कई जगह पेड़ टूट गए। पुराना ट्रक यूनियन चौराहे पर तेज हवा से एक पेड़ टूट गया।

रेलवे पावर हाउस के पास उड़े टीनशेड
जिला मुख्यालय पर तेज अंधड़ के चलते रेलवे पावर हाउस के पास एक दुकान के एक दर्जन से अधिक टीनशेड उड़कर पावर हाउस में जा गिरे। इस दौरान रेलवे कर्मचारी पावर हाउस में कार्य कर रहे थे। वे बाल-बाल बच गए। कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। कर्मचारी समय पर नहीं संभलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बिजली हुई गुल
जिला मुख्यालय पर भी धूलभरी हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके करीब दो घंटे बिजली बंद रही। तेज हवा के चलते वातावरण धूल धूसरित हो गया। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हुई।

सुबह तेज धूप खिली
इससे पहले सुबह तेज धूप खिली। दस बजे गर्मी ने जोर पकड़ा। दोपहर तक गर्म हवा से लोग प्रभावित रहे। वहीं सड़क मार्गों व कॉलोनियों में कम ही लोगों की आवाजाही बनी रही।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग