6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Train News: एक घंटा इस स्टेशन पर रूकेगी बयाना-जयपुर ट्रेन

Train News Today: रेलवे अधिकारियों के अनुसार बयाना-जयपुर ट्रेन 27 व 28 अक्टूबर को बयाना से रवाना होकर ईसरदा स्टेशन पर 35 मिनट व 30 अक्टूबर को 1 घंटे तक ठहराव करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
train_cancel.jpg

File Photo

Train News Today: जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलखण्ड के मध्य सिरस स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिससे लोगों को परेशानी से जूझना पडे़गा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बयाना-जयपुर ट्रेन 27 व 28 अक्टूबर को बयाना से रवाना होकर ईसरदा स्टेशन पर 35 मिनट व 30 अक्टूबर को 1 घंटे तक ठहराव करेगी।

इसके अलावा अजमेर-जबलपुर ट्रेन 30 अक्टूबर को 45 मिनट तक बनस्थली निवाई स्टेशन पर ठहराव करेगी। इधर रेलवे ने नवरात्र मेले के मदृदेनजर मुम्बई सेंट्रल-जयपुर-मुम्बई ट्रेन का 19 से 23 अक्टूबर तक इन्द्रगढ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इन 16 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

बदले रूट से दौडे़गी ट्रेन
बीकानेर मण्डल पर भिवानी-रोहतक रेलखण्ड के मध्य लाहली-कलानौर कलां स्टेशन के मध्य ट्रैफिक ब्लॉक के कारण अजमेर-चंडीगढ एक्सप्रेस 20 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-झज्जर-रोहतक होकर संचालित होगी। 21 अक्टूबर को भिवानी-कालका एक्सप्रेस भिवानी से निर्धारित समय से 40 मिनट देरी व भिवानी-तिलकब्रिज एक्सप्रेस भिवानी से 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें : रेलवे चलाएगा ये 3 त्योहार स्पेशल ट्रेन, दिवाली और छठ पूजा पर आपको घर जाने में होगी आसानी

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग