
वाट््सअप
सवाईमाधोपुर. रेलवे प्रशासन ने भले ही यात्रियों की सहूलियत के लिए वाट््सअप पर ट्रेन स्टेटस के लिए नम्बर जारी कर दिए हो लेकिन ये सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। स्थिति ये है कि वाट्सअप पर यात्री गाड़ी नम्बर डालनेके बाद भी ट्रेन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। हाल ही में रेल प्रशासन ने ट्रेन से करंट जानकारी के लिए 7349389104 नम्बर जारी किए थे, ताकि यात्रियों को ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी मिल सके।
रेलवे के इस वॉटसअप नम्बर को ट्रेन लाइव स्टेशन नाम से पहचान मिली है। इस वाट््सअप नम्बर पर ट्रेन का नंबर सेंड करते ही 10 सैकंड में ट्रेन की करंट स्थिति के बारे में रिप्लाई मैसेज मिलेगा। ट्रेन का नम्बर रेलवे के वाट््सअप नम्बर पर सेंड करते ही उससे जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियां 10 सैकंड में मिल जाएगी। इस सुविधा से यात्रियों के परिजन को घर बैठे ट्रेन का करंट स्टेटस पता चलेगा।
रात में हो रही परेशानी
रेलवे की वाट्सअप सेवा रात में अधिक उपयोगी है। अक्सर यात्री भोजन कर 10 बजे के बाद सो जाते है। उनका गंतव्य स्टेशन तड़के 3 से 4 बजे आता है। ऐसे में नींद खुलने पर यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। रात में अंधेरा होने से स्टेशन पता नहीं चलते है। सहयात्री भी सो जाते है। ऐसे में उनसे पूछना भी संभव नहीं होता है कि यह कौनसा स्टेशन आया है। ऐसे में यात्री या उनके परिजन वाट््सअप पर मैसेज कर तुरंत स्टेशनों की जानकारी ले सकते है लेकिन वाट््स अप जानकारी नहीं मिलने से यात्री परेशान दिखाई दे रहे है।
तकनीकी समस्या आ रही होगी
यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई वाट््सअप सेवा चल रही है। तकनीकी समस्या या इंटरनेट की समस्या के चलते दिक्कत आ रही होगी। जल्द ही समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
शिवलाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, सवाईमाधोपुर
बैंककर्मी ने बचाई महिला की जान
भाड़ौती. समीपवर्ती गंभीरा गांव के बैंककर्मी ने एक महिला को ब्लड देकर महिला की जान बचाई। अशोक नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी महेंद्र कुमार मीणा पुत्र देवपाल मीणा ने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती प्रसूता के लिए रक्तदान किया। प्रसव के दौरान ज्यादा रक्तस्राव होने से महिला गंभीर अवस्था में थी। ब्लड मिलने से अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Published on:
10 Aug 2018 03:05 pm
