
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/भाड़ौती/सवाई माधोपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गम्भीरा में शिक्षकों की लेट लतीफी से परेशान और गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल के ताला लगाकर शिक्षकों को स्कूल के बाहर ही रोक दिया। करीब 20 मिनट तक समझाइश के बाद शिक्षकों की ओर से लेट आने की गलती मानी। वहीं भविष्य में लेट नहीं आने की चेतावनी देकर ग्रामीणों ने शिक्षकों को स्कूल के अंदर प्रवेश दिया। ग्रामीण सुरेंद्र मीणा एवं अखिलेश ने बताया कि राउमावि के शिक्षक रोज विद्यालय में 15 मिनट से आधे घंटे बाद तक लेट आते रहते हैं। वहीं हाफ डे के बाद कई शिक्षक रजिस्टर में हस्ताक्षर कर वापस चले जाते हैं। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े सात बजे बाद लेट आए शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश देने से रोक दिया। करीब 20 मिनट के बाद अपनी गलती मानने व दोबारा सही समय पर आने की बात पर सहमति बनने के पश्चात ग्रामीणें ने लेट आ रहे शिक्षकों को विद्यालय में प्रवेश किया।
कोर्स नहीं हो रहा पूरा
ग्रामीण सुरेंद्र मीणा, अखिलेश मीणा, बनवारी मीणा, कालूराम मीणा, बहादुर, दीना मीणा आदि ने बताया कि शिक्षकों की लेटलतीफी से विद्यार्थियों को पढ़ाई का भारी नुकसान हो रहा है। समय पर कोर्स भी पूरा नहीं हो पाता है।
विद्यालय में एक दर्जन से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षक दूसरे स्थानों से अपडाउन कर विद्यालय आते हैं। स्कूल में शिक्षक निर्धारित समय साढ सात बजे से आधा घंटे देरी से आठ बजे तक आते रहते हैं। शिक्षकों को लेट आने का ग्रामीणों ने भी उलाहना देते हैं तो ग्रामीणों को स्कूल से भगा देते हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। ऐसे में ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 7:30 बजे के बाद स्कूल पर ताला लगा दिया और लेट आए शिक्षकों को बाहर ही खड़ा कर दिया, समझाइश के बाद ग्रामीण माने।
Published on:
22 Sept 2023 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
