6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेम्पो की भिड़ंत में दो महिला घायल

गंगापुरसिटी . हिंडौन-गंगापुर मार्ग पर सोमवार को मैडी गांव के पास हुई दो टेम्पो की भिड़ंत में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए हिण्डौनसिटी के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

टेम्पो की भिड़ंत में दो महिला घायल

गंगापुरसिटी . हिंडौन-गंगापुर मार्ग पर सोमवार को मैडी गांव के पास हुई दो टेम्पो की भिड़ंत में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए हिण्डौनसिटी के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया है।


जानकारी के अनुसार मैडी गांव के पास अपराह्न करीब सवा तीन बजे सवारियों से भरे आगे चल रहे एक टेम्पो को पीछे चल रहे टेम्पो ने टक्कर मार दी। इससे टेम्पो में सवार कुसमा देवी (28) पत्नी मोहन जाटव तथा सुमन देवी (26) पत्नी दीवान सिंह जाटव निवासी रायपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिलाएं अपने परिवार के साथ भात देने हिण्डौनसिटी क्षेत्र के गांव बंदी का पुरा जा रही थीं।

टक्कर लगने से आगे वाला टेम्पो खेतों में जा गिरा। इससे टेम्पो में सवार महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। एम्बुलेंस के ईएमटी नवाजिश खान ने बताया कि महिलाओं को इलाज के लिए हिण्डौनसिटी ले जाया गया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग