
खण्डार. बहरावण्डा कलां में निजी विद्यालय में टीके लगाते हुए चिकित्साकर्मी।
बाटोदा. जीवद ग्राम पंचायत के क्यारा ढाणी प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बालकों को टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम डोली ने बताया कि विभागीय निर्देशों की पालना में तीन से सात वर्ष तक के बालक बालिकाओं को टीके लगाए गए। एएनएम ने बताया कि सभी विद्यालयों में टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक टीकाराम गुर्जर] आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मदनी मीना, अभिभावक मुनेश मीना आदि मौजूद थे।
पीपलदा. कस्बे में स्थित सरकारी व निजी विद्यालय में अध्यनरत 5 से 7 वर्ष तक के आयु वाले विधार्थियों का टीकाकरण किया गया। एएनएम लिसी वर्गिस व ममता ने बताया कि गलघोंटू रोग से राहत दिलाए जाने के लिए डीपीटी बुस्टर की खुराक दी गई।
बौंली. निकटवर्ती ग्राम पंचायत लाखनपुर में चिकित्सा विभाग दुवारा डीपीटी बूस्टर की दूसरी खुराक बच्चों को दी गई। एएनएम मुन्नी देवी कँवर ने माध्यमिक हरिओम पब्लिक स्कूल में छात्रों को खुराक दी।
डीपीटी बूस्टर के लगाए टीके
खण्डार. बहरावण्डा कलां क्षेत्र में पीएचसी के माध्यम से निजी विद्यालय में टीकाकरण किया गया। पीएचसी की एलएसवी एवं एएनएम कविता वर्मा व रूक्मिणी चौधरी के द्वारा 4 वर्ष से लेकर 7 वर्ष के बच्चों के डीपीटी एवं बुस्टर के टीके लगाए गए। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
Updated on:
28 Oct 2018 06:10 pm
Published on:
28 Oct 2018 06:10 pm
