6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों व गर्भवतियों को लगाए टीके

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
टीकाकरण करते चिकित्साकर्मी।

सवाईमाधोपुर में हम्मीर पुलिया स्थित कच्ची बस्ती में बच्चे का टीकाकरण करते चिकित्साकर्मी।

सवाईमाधोपुर. जिले में मिशन इंद्रधनुष अभियान सोमवार को शुरू हुआ। अभियान का जिला स्तरीय आगाज हम्मीर पुलिया स्थित कच्ची बस्ती में किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.तेजराम मीना व जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुरेश चंद जैन ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान जिले भर में चिह्नित विभिन्न सत्र स्थलों पर बच्चों व गर्भवतियों का टीकाकरण किया गया। आरसीएचओ डॉ.जैन व अर्बन हेल्थ प्लानिंग कंसल्टेंट प्रतीक शर्मा ने सब्जी मंडी, हाउसिंग बोर्ड, शनि मंदिर क्षेत्र में सत्रों का निरीक्षण किया।

सीएमएचओ ने बताया कि जिले के चयनित स्थानों पर कुल 98 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। 22 सत्रों का शहरी क्षेत्र में, 76 सत्रों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है।जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 0 से 2 साल तक के कुल 493 बच्चों व 177 गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया है। इनका टीकाकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में डब्ल्यू एचओ के एसएमओ डॉ.राजेस जैन, मॉनिटर हर्षवर्धन सिंह, पब्लिक हेल्थ मैनेजर विनोद शर्मा व हरीश आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग