5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वजीरपुर फिर अतिक्रमण की जद में

गंगापुरसिटी . हिंडौन-गंगापुरसिटी मार्ग पर कस्बे में एक सप्ताह पहले प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकार की गई कार्रवाई ‘नाकाफी’ साबित हुई है। अब वजीरपुर कस्बा फिर अतिक्रमण की जद में नजर आ रहा है। ऐसे में एडीएम के आदेश यहां हवा-हवाई ही नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
gangapurcity news

वजीरपुर फिर अतिक्रमण की जद में

गंगापुरसिटी . हिंडौन-गंगापुरसिटी मार्ग पर कस्बे में एक सप्ताह पहले प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकार की गई कार्रवाई ‘नाकाफी’ साबित हुई है। अब वजीरपुर कस्बा फिर अतिक्रमण की जद में नजर आ रहा है। ऐसे में एडीएम के आदेश यहां हवा-हवाई ही नजर आ रहे हैं।

प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के छह दिन बाद ही कस्बे के मुख्य चौराहे पर एक बार फिर टिनशैड लगना प्रारम्भ हो गए हैं। ऐसे में कस्बे में एसडीएम के आदेशों की पालना होती नजर नहीं आ रही है। कस्बे के लोगों का कहना है कि कस्बे में फिर से अतिक्रमण होने से प्रशासन के आदेशों का मजाक बनता नजर आ रहा है।

इस मामले में प्रशासन को संज्ञान लेते हुए फिर से टिनशैड़ लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कड़ाई से आदेशों की पालना करानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि एसडीएम सुनीता यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार लोकेन्द्र मीना के नेतृत्व में गिरदावर पटवारी एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कस्बे के मिस्त्री मार्केट, बस स्टैंड, मुख्य चौराहा एवं जामा मस्जिद मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया था। इस दौरान टिनशैड़, चबूतरे एवं पान की थडिय़ों को सडक़ मार्ग से हटवाया था।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग