6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि वाहन मालिक, गाइड, टे्रवल एजेंट के आगे झुका विभाग

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर में वाहन मालिक व नेचर गाइड व ट्रेवल एजेंटों की करंट बुकिंग प्रक्रिया समेेत विभिन्न मांगों को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से रविवार को वार्ता हुई। वनाधिकारियों ने बताया कि इनमें से तीनों यूनियनों की अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई है। सहमति बनने के साथ ही वाहन मालिक भी सोमवार से शुरू होने वाले नए सत्र में वाहनों को जंगल भेजने पर राजी हो गए।

पूर्व में की सामूहिक बैठक
इससे पूर्व रविवार को आवासन मण्डल रोड पर स्थित पुष्प के बालाजी पर वाहन मालिक, नेचर गाइड व ट्रेवल एजेंटों की एक सामूहिक बैठक हुई। इसमें वाहन मालिकों, गाइडों व ट्रेवल एजेंटों की समस्याओं व मांगों के साथ बुकिंग प्रक्रिया के विरोध की रणनीति पर चर्चा की गई। इससे बाद लोग सीसीएफ को ज्ञापन सौंपने सीसीएफ कार्यालय पहुंचे जहां वन अधिकारियों के साथ वार्ता की गई।

एक घंटे तक चली वार्ता
सीसीएफ कार्यालय में वाहन मालिकों, गाइडों व ट्रेवल एजेंटों व होटेलियर्स एसोशिएशन की वन अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक वार्ता की गई। इस दौरान बैठक में सीसीएफ वाईके साहू, उपवन संरक्षक(पर्यटन) अजीत सक्सेना, उपवन संरक्षक मुकेश सैनी, एसीएफ संजीव शर्मा आदि अधिकारी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त वाहन चालक अध्यक्ष मुकेश मीणा, वाहन मालिक अध्यक्ष भरतलाल मीणा, उपाध्यक्ष इकरामुदीन खान, होटेलियर्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष अरविंद जैन, अनिल जादौन, नेचर गाइड अध्यक्ष रफीक मोहम्मद, ट्रेवल एजेंट शशांक सारस्वत आदि मौजूद थे।

इन मांगों पर बनी सहमति
वाहन मालिकों, चालको, टे्रवल एजेंट आदि लोगों ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से वाहनों की मॉडल कंडीशन को बढ़ाकर दस साल करने का प्रस्ताव भेजने, वाहनों की दरों में कम से कम दस प्रतिशत वृद्धि करने,रोस्टर प्रणाली के तहत च्वॉइस वाहनों सहित सभी वाहनों के राउंड प्रतिमाह बराबर करने, मई- जून में पर्यटकों की आवक कम होने पर वाहनों के राउण्ड 15 दिन में बराबर करने व हर पर्यटकों को जंगल भेजने व छह से दस के जोनों में वाहनोंं में वृद्धि करने, वाहन चालकों व गाइडों का भुगतान अगले दिन ऑनलाइन करने पर सहमति बनी है।

सात अक्टूबर से बढ़ेगी वाहनों की दरें
बैठक में पर्यटन वाहनों की दरों में इजाफा करने पर सहमति बनी है। वाहन मालिकों द्वारा कम से कम तीस प्रतिशत वृद्धि की मांग की गई थी। लेकिन वाहनों की दरों में कम से कम दस प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। नई दरें सात अक्टूबर से लागू की जाएंगी। वहीं सात अक्टूबर को ही मॉडल कंडीशन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इन मांगों पर एक माह में होगा निर्णय
वार्ता के दौरान गाइड अध्यक्ष ने गाइड फीस में वृद्धि कर जिप्सी पर 800, कैंटर पर 1000, हॉफ डे सफारी पर 1200 व फुलडेसफारी पर 1500 रुपए करने की मांग की गई है। इस पर फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। अधिकारियों ने इस पर एक माह में निर्णय करने का आश्वासन दिया है।

इनका कहना है....
सीसीएफ कार्यालय पर सीसीएफ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कई मांगों पर सहमति बनी है। वाहन मालिक सोमवार सुबह वाहनों को जंगल भेजने के लिए राजी हो गए हैं।
- अजीत सक्सेना, उपवन संरक्षक(पर्यटन), रणथम्भौर बाघ परियोजना, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग