7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawai madhopur: ग्रामीणों ने पैंथर की पीट-पीटकर की हत्या, वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला

ग्रामीणों ने एक पैंथर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पैंथर ने भी हमला कर कम से कम तीन ग्राणीणों को घायल किया है। घटना सवाईमाधोपुर का है।

less than 1 minute read
Google source verification
Villagers beat leopard to death in Sawaimadhopur

बौंली (सवाईमाधोपुर)। उपखंड बौंली के कोलाड़ा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक पैंथर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को बौली वन रेंज कार्यालय लाई। दोपहर में पैंथर का शव पोस्टमार्टम के लिए सवाईमाधोपुर ले जाया गया।

दरअसल गुरुवार शाम कोलाडा गांव में पैंथर ने लाडफूल मीणा के रिहायशी घर में हमला कर बछड़े का शिकार कर लिया था। गोवंश को बचाने आए लाडफूल पर भी पैंथर ने हमला किया था। इस दौरान बीच बचाव में आए हंसराज व शाकिर पर भी पैंथर ने हमला कर दिया था। तीनों घायलों को बौंली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया। सूचना के बाद वनपाल भूपेंद्र सिंह मय वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां आबादी क्षेत्र में ही पैंथर का शव मिला।

वनपाल भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि स्टाफ ने पैंथर को जब देखा तो वह मृत अवस्था में था। पैंथर करीबन 10 से 15 किलो के पत्थरों सें दबा हुआ था। पैंथर की मौके से वीडियो व फोटोग्राफी की गई। वनविभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया पैंथर को ग्रामीणों की ओर से पीट-पीटकर मारना बताया जा रहा है। इस मामले में उप वन संरक्षक श्रवण कुमार रेड्डी के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ वन विभाग बौंली ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में पैंथर को मारने का मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। मृत पैंथर नर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मवेशियों के कटे पांच सिर मिले थे, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस के जवान दिन भर रहे तैनात

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग