4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोट बारात निकाली, मतदान का दिया संदेश

वोट बारात निकाली, मतदान का दिया संदेश
less than 1 minute read
Google source verification
जागरूकता के तहत निकलती वोट यात्रा।

मलारना डूंगर मतदाता जागरूकता के तहत निकलती वोट यात्रा।

चौथ का बरवाड़ा. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को कस्बे में वोट बारात निकाली। इसमें नवीन मतदाता को दूल्हा बनाकर ऊंटगाड़ी पर बैठाया गया। इसके बाद वोट बारात निकाल कर मतदान का संदेश दिया। इसमें सीओ किशोर कुमार, एसडीएम राहुल सैनी, विकास अधिकारी बृजलाल मीना, सवाई माधोपुर विकास अधिकारी सरोज बैरवा, तहसीलदार, सीडीपीओ, ग्राम विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीएलओ मौजूद रहे।


सवाईमाधोपुर. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसपीसिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव सम्बंधी बैठक हुई। बैठक में चुनाव से संबंधी सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं अन्य काार्मिकों को वोटर हेल्पलाइन और सी-विजिल के संबंध में एसीपी प्रदीप कुमार शर्मा ने जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित मापदण्डों एवं तय समय पर सभी प्रकार की गतिविधियों को सुचारू एवं सुव्यवस्थ्ति करने के निर्देश दिए। वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से आम मतदाता जिला स्तर पर बनाए गएकन्ट्रोल रूम (1950) पर भी बात कर सकते हैं।


निकाला कैंडल मार्च
बौंली. लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं व स्टाफ द्वारा कैंडल मार्च निकालकर प्रेरित किया। कार्यक्रम के तहत भुवनेश शर्मा ने बताया कि कैंडल मार्च मुख्य चौराहे से निकाला गया।


मित्रपुरा. मित्रपुरा सेक्टर की कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी, साथिनों द्वारा विमला देवी महिला पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी की उपस्थिति में मित्रपुरा में वोट बारात निकाली गई। इसमें मतदान की शपथ ग्रहण कराई। इस महिलाओं को मतदान प्रकिया के बारे में भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि अधिक मतदान से ही राष्ट्र का लोकतंत्र मजबूत होगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग