
शहीद कैप्टन रिपुदमनङ्क्षसह महाविद्यालय में वोट डालकर बाहर आती छात्राएं
सवाईमाधोपुर. छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह बना है। शहीद कैप्टन रिपुदमनसिंह राजकीय महाविद्याल, गंगापुरसिटी, खण्डार व बौली क्षेत्र में मतदाता उत्साह से मतदान करने पहुंच रहे है। मतदाताओं को प्रवेश पत्र के बिना अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहे है। उनको मुख्य गेट के बाहर भी रोका जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीजी कॉलेज में सुबह 11 बजे तक 1103 मतदाताओं ने मतदान किया। इससे पहले छात्रसंघ चुनाव के तहत 9 बजे तक 153 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार 10 बजे तक संख्या बढ़़कर 428 हो गई। कॉलेज में कुल 5344 मतदाताओं में से तीन हजार मतदाताओं ने ही परिचय पत्र प्राप्त किया।
मुस्तैद है पुलिस प्रशासन
छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। परिसर में एसपी समीरकुमारसिंह, एएसपी लक्ष्मणदास स्वामी, सीओ ग्रामीण वासुदेव सिंह, सुरक्षा की कमान संभाले हुए है। बाहर सीओ सीटी सौरभ तिवाड़ी व्यवस्थाएं संभाल रहे है। इसके अलावा हम्मीर ब्रिज के पास कॉलेज में रेलवे ट्रेक पर भी पुलिसकर्मी तैनात है।
दिख रहा जोश
कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने मतदाताओं के साथ वोट देने के लिए समर्थकों से मनुहार कर रहे है। शहर से आने वाले मतदाताओं को हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है। ऐसे में कॉलेज के आसपास मतदाताओं व समर्थकों का भारी उत्साह नजर आ रहा है।
लगाए है बेरिकेट्््स
छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज परिसर को तीन भागों में बांटा गया है।पहले रोडवेज डिपो तिराहे के पास बेरिकेड्स लगाकर कॉलेज के नियमित मतदाताओं को प्रवेश पत्र जांच कर अन्दर प्रवेश दिया गया है। इसके बाद कॉलेज के प्रवेश द्वार पर परिचय पत्र जांच किए जा रहे है। तीसरे स्तर पर कॉलेज के प्राध्यापक प्रवेश पत्रों की जांच कर उन्हें मतदान के लिए प्रवेश दे रहे है।
हाउसिंग बोर्ड मार्ग किया डायवर्ट
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को लेकर शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड, सर्किट हाउस मार्ग को मण्डी रोड से डायवर्ट किया गया है। इसके लिए रणथम्भौर सर्किल पर बेरिकेड्स लगाए गए है। सिटी बसों को आलनपुर सर्किल होकर भेजा गया है।
Published on:
31 Aug 2018 01:03 pm
