6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्ड-44: लोगों को हो रही परेशानी, नालियां जाम, सड़कों पर बह रहा पानी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. वार्ड 44 की आईएसएच कॉलोनी में बसावट के सालों बाद भी नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियां जाम है। ऐसे में गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। नालियां जाम होने से सड़कों पर पानी भरा हुआ है। यहां पानी की निकासी के माकूल प्रबंध नहीं होने से परेशानी बनी हुई है।


बीमारी फैलने का डर
कॉलोनी में सड़कों पर पानी भरा होने से पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके अतिरिक्त कॉलोनी में सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बारिश के दिनों में हादसे की आशंका बनी हुई है।


कीचड़ में तब्दील हुई सड़कें
नायपुर(खंडार). खंडार के बस स्टैण्ड पर कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। स्थानीय निवासी चरण सिंह, लक्ष्मीकांत, देवीलाल, सुग्रीव, भजन आदि ने बताया कि बस स्टैण्ड पर ग्राम पंचायत द्वारा हाल में लाखों की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया गया, लेकिन मुख्य सड़क पर पानी भराव की समस्या का कोई समाधान नहीं किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग