6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद से भरे गोदाम को किया सीज

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
कृषि विभाग की देखरेख में वितरण होता खाद

छाण गांव में कृषि विभाग की देखरेख में वितरण होता खाद

बहरावण्डा खुर्द. कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को छाण के एक गोदाम पर कार्रवाई कर उसे सीज किया। इसमें खाद का स्टॉक किया हुआ था। वहीं इस गोदाम में स्टॉक किए खाद का कोई धणी धोरी नहीं है। कृषि पर्यवेक्षक सीताराम सैनी ने बताया कि काश्तगारों द्वारा शिकायत की गई कि एक गोदाम में यूरिया खाद का स्टॉक कर रखा है। गोदाम की जांच की गई तो उसमें करीब 350 खाद के कट्टे बरामद हुए। गोदाम के मालिक का पता नहीं लगने से गोदाम को देर शाम सीज कर दिया गया। उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।उसकी जांच की जाएगी तथा खाद का वितरण करवाया जाएगा।


ये थे टीम में शामिल
खाद वितरण एवं गोदाम को सीज करने के दौरान कृषि विभाग की टीम में बृजेश कुमार मीना, कृषि अधिकारी पौध संरक्षण उपनिदेशक कृषि विस्तार, सोनीराम जोनवाल सहायक कृषि अधिकारी खण्डार, धरतीराज मीना कृषि पर्यवेक्षक बहरावण्डा खुर्द एवं सीताराम सैनी कृषि पर्यवेक्षक छाण मौजूद थे।


अधिकारियों ने बंटवाया
शनिवार को कृषि विभाग की टीम ने कस्बे सहित खण्डार, बालेर, छाण में निरीक्षण किया। इस दौरान छाण गांव में अनियमितता की अधिक शिकायत पर कृषि विभाग की टीम की देखरेख में खाद का वितरण करवाया गया। छाण के कृषि पर्यवेक्षक सीताराम सैनी ने बताया कि शनिवार को छाण सहित खण्डार क्षेत्र में वितरण के लिए यूरिया से भरे ट्रक आए तो विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और दुकानदारों से उनकी देखरेख में ही खाद का वितरण करने के निर्देश दिए। शाम को अंधेरा होने के बावजूद भी छाण में अग्रसेन खाद बीज भण्डार, अग्रवाल खाद-बीज भण्डार एवं कृष्णा खाद-बीज भण्डार पर आए यूरिया खाद का वितरण किसानों को 266 रुपए के मूल्य पर करवाया गया,जबकि दुकानदारों द्वारा यही खाद किसानों को मोटे दामों पर बेचा जाता है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग