19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े वाटर कूलर

यात्रियों को नहीं मिल रहा ठण्डा पानी

less than 1 minute read
Google source verification
patrika

water cooler

सवाईमाधोपुर. गर्मी शुरू हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अब तक वाटर कूलर शुरू नहीं किए गए है। ऐसे में यात्रियों को गर्मियों में ठण्डा पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को बोतल खरीदकर अपना गला तर करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर यूं तो कुल छह वाटर कूलर लगे हुए हैं लेकिन अब तक एक को भी शुरू नहीं किया गया है। जबकि नियमानुसार एक अप्रेल से वाटर कूलर शुरू हो जाने चाहिए थे। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा का कहना है कि स्टेशन पर वाटा कूलर शुरू करा दिए गए हैं। कुछ खराब है जिन्हें जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

वाटर कूलर का किया उद्घाटन
सवाईमाधोपुर.
पूज्य सिंधी समाज सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को बजरिया के स्टेट बैंक के पास वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। समाज से जुड़े दयाराम असनानी ने बताया कि इस दौरान रामचन्द्र कृप्लानी,अशोक असनानी, विजय छुगानी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग