गंगापुरसिटी. लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान की ओर से चलाए जा रहे परिण्डे अभियान के तहत शनिवार को सलोदा स्थित महाकाल मोक्ष धाम में परिण्डे बांधे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के सुशील दीक्षित ने परिण्डों में पानी भरकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संस्थान का अभियान सराहनीय है। पक्षियों को पानी पिलाने से बड़ा धर्म कोई भी नहीं है। गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा ने कहा कि संस्थान हमेशा दूसरों के लिए ही कार्य करता है। वार्ड पार्षद दिलीप प्रजापत, संयोजक मुकेश गुर्जर, सह संयोजक रोहित, सह मीडिया प्रभारी उत्तम शर्मा, विजेंद्र, महेश सैनी आदि मौजूद थे। संस्थान के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे हीरालाल का तिबारा मोक्ष धाम दशहरा मैदान में भाजपा के शांति स्वरूप मेहरवाल अभियान के तहत परिण्डे बांधेंगे।