5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्ज बढ़ा तो पत्नी छोड़ गई, गृह क्लेश से तंग आकर टावर पर चढ़ा युवक

मलारना डूंगर उप तहसील मुख्यालय मलारना चौड़ कस्बे में कर्ज से परेशान एक व्यक्ति आधी रात मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर बुधवार रात साढ़े 11 बजे उपखण्ड अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification

सवाईमाधोपुर। मलारना डूंगर उप तहसील मुख्यालय मलारना चौड़ कस्बे में कर्ज से परेशान एक व्यक्ति आधी रात मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर बुधवार रात साढ़े 11 बजे उपखण्ड अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 2 घण्टे समझाइश के बाद रात डेढ़ बजे युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा। इसके बाद सुरक्षित घर पहुंचाया। तब कहीं जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

परिवार में रोजाना हो रहा था गृह क्लेश

उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि मलारना चौड़ निवासी छुट्टन लाल मीना मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। 2 घण्टे समझाइश के बाद रात डेढ़ बजे नीचे उतारा। पूछताछ पर बताया कि उस पर कर्ज बढ़ गया है। कर्ज के कारण परिवार में रोज क्लेश होने लगा। पत्नी भी छोड़ कर चली गई। इसलिए वह मानसिक रूप से परेशान रहता है। बुधवार रात करीब11 बजे कस्बे के नजदीक एक निजी मोबाइल कम्पनी के टावर पर चढ़ गया। एसडीएम ने मोबाइल टावर की तार फेंसिंग को ऊंचा करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटा गिरफ्तार, शादी की बात को लेकर की थी हत्या

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग