5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार कहां जलेंगे दशानन, अभी तक जगह तय नहीं

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
 असमंजस की स्थिति में

दशहरा आयोजन स्थल को लेकर जिला प्रशासन व नगरपरिषद असमंजस की स्थिति में

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर दशहरा आयोजन स्थल को लेकर जिला प्रशासन व नगरपरिषद असमंजस की स्थिति में है। ऐसे में अब तक रावण दहन को लेकर जगह तय नहीं हो पाई है।गौरलतब है कि प्रतिवर्ष दशहरा पर रावण दहन कृषि विस्तार केन्द्र के सामने दशहरा मैदान में किया जाता था, लेकिन यहां पर खेल स्टेडियम बन गया है। इससे इस बार जिला प्रशासन व नगरपरिषद के सामने दशहरा पर रावण दहन को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। दशहरे पर रावण दहन के लिए इधर-उधर जगह तलाशनी पड़ रही है।


जिला कलक्टर से की रायशुमारी
जिला मुख्यालय पर रावण दहन को लेकर फिलहाल जिला प्रशासन व नगर परिषद प्रशासन वार्ता में जुटा है। दशहरा आयोजन स्थल को लेकर गत दिनों जिला कलक्टर पीसी पवन व नगर परिषद आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव के बीच वार्ता हुई थी। इसमें जिला कलक्टर ने राउमावि साहू नगर के सामने मैदान या बजरिया स्थित इन्द्रा मैदान में रावण दहन स्थल के बारे में बताया था। हालांकि दोनों में से अभी तक जगह फाइनल नहीं हो पाई है।


विजयादशमी कब?
ज्योतिषविद् ताराचंद शास्त्री ने बताया कि 19 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। वहीं 18 अक्टूबर रामनवमी मनाई जाएगी। हालांकि कुछ केलेण्डर में 18 को दशहरा बताया गया है, जो गलत है।


पिछली बार भी था संशय
गत वर्ष भी आवासन मण्डल रोड स्थित दशहरा मैदान में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य के चलते रावण दहन को लेकर संशय बना था। उस समय श्याम वाटिका आदि कई स्थानों पर दशहरा मेला आयोजन को लेकर चर्चा हुई थी। हालांकि बाद में दशहरा मैदान में ही रावण दहन किया गया था।


गत दिनों जिला कलक्टर से दशहरा स्थल के बारे में बात हुई थी। उन्होंने साहूनगर स्कूल के सामने एवं बजरिया स्थित इन्द्रा मैदान में रावण दहण के बारे में बताया था। फिलहाल दशहरा स्थल के लिए जगह तय नहीं हुई है। एक-दो दिन में जगह तय कर ली जाएगी।
रविन्द्रसिंह यादव, आयुक्त, नगरपरिषद सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग