5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमारा कैंडिडेट कौन हो….

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन से, कांग्रेस दानिश अबरा की मंजू शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, आप के सतीश जैन से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्राथमिकताओं के संबंध में सवाल जबाब
2 min read
Google source verification
patrika

danish abrar


सवाईमाधोपुर.
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन से, कांग्रेस दानिश अबरा की मंजू शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, आप के सतीश जैन से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्राथमिकताओं के संबंध में सवाल जबाब

कांग्रेस से दावेदार दानिश अबरार का कहना है कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो सवाईमाधोपुर में रोजगार पहली प्राथमिकता होगी। रोजगार क्षेत्र के औद्योगिकीकरण से मिलेगा। इससे ही विकास होगा। रणथम्भौर के चलते औद्योगिक इकाई नहीं लग सकती, लेकिन यहां शिक्षा हब बनाया जा सकता है। रेल सेवाएं इसके लिए बेहतर है। इसके लिए जगह चिह्नित कर अच्छे शिक्षा संस्थान खोले जाएंगे।
-चम्बल का पानी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
-किसानों को कम दरों पर ज्यादा बिजली दिलाने का प्रयास करेंगे।
-सवाईमाधोपुर में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे।
संभावित दावेदार: सुरेशचन्द जैन
विधानसभा क्षेत्र: सवाईमाधोपुर
क्या है विजन: क्षेत्र में रोजगार के अवसर में वृद्धि करना
क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री के बंद होने के बाद बेरोजगारी की समस्या है। यदि पार्टी की ओर से टिकट दिया जाता है तो उनका प्रयास क्षेत्र में रोजगार की अवसरों में वृद्धि करना होगा। साथ ही सभी तबके के लोगों को लाभांवित करने का प्रयास किया जाएगा।
संभावित दावेदार: डॉ. अजीज आजाद
विधानसभा क्षेत्र: सवाईमाधोपुर
क्या है विजन:
क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की बेहतर सुविधा देना
क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं की दरकार है। यदि पार्टी की ओर से चुनाव का टिकट मिलता है तो क्षेत्र में चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली पानी आदि आधारभूत सुविधाएं विकसित करना लक्ष्य होगा। साथ ही अपराध मुक्त समाज की स्थापना पर जोर रहेगा।
संभावित दावेदार: मंजू शर्मा
विधानसभा क्षेत्र: सवाईमाधोपुर
क्या है विजन: महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर
क्षेत्र में महिलाओं के प्रति अपराध व रोजगार दो ज्वलंत समस्याएं है। यदि उन्हें पार्टी की ओर से मौका दिया जाता है तो उनका प्रयास क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा व रोजगार में वृद्धि करने का होगा। साथ ही शहर के मुख्य बाजार में फ्लाईओवर निर्माण भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
संभावित दावेदार: जगदीश अग्रवाल
विधानसभा क्षेत्र: सवाईमाधोपुर
क्या है विजन: क्षेत्र को पर्यटन व रोजगार हब बनाना
यदि विधानसभा चुनाव में मौका मिलता है तो क्षेत्र के सर्वागींण विकास पर जोर रहेगा। रणथम्भौर के अतिरिक्त जिले में अन्य पर्यटन स्थलों का विकास, उच्च शिक्षा व रोजगार को विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।
संभावित दावेदार: सतीश जैन
विधानसभा क्षेत्र: सवाईमाधोपुर
क्या है विजन:
यदि पार्टी की ओर से टिकट दिया जाता है तो क्षेत्र को भ्रष्ट्राचार मुक्त करने, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊंचा उठाने व अधिकारियों व जन प्रतिकनिधियों की जनता के प्रति जबाब देही तय करने पर जोर रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग