ये कहा विधायक ने
'गंगापुरसिटी को आज मुख्यमंत्री बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। आज हमको हेलीकॉप्टर से चम्बल परियोजना स्थल लेकर जा रही है और आप लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि इतिहास का बहुत बड़ा काम आज होने जा रहा है। आप लोगों से मैं विनती करता हूं जिस भाई-बहन, माता को जल्दी है, वह घर चले जाएं पर व्यवस्था खराब न करें। मैं आपको पानी पिलाऊंगा। व्यवस्था करूंगा, लेकिन जिस भाई को जल्दी है, जो अपने को बहुत ज्यादा समझता है कि मेरे पसीने आ जाएंगे, तो मेरे भाई गंगापुर के विकास के लिए पसीने बहाओ। गंगापुर के लिए विकास का काम करना है। सीएम महोदय ने मुझे यह बताने के लिए बाहर भेजा है कि अभी 15-20 मिनट में यह कार्यक्रम खत्म हो रहा है। उसके बाद गंगापुर शहर और ग्रामीण जन अंदर जाएगा। एक घंटा उसमें लगेगा और एक घंटे के बाद केवल दो घंटे मांगता हूं। दो घंटे के लिए आपसे विनती करता हूं। शांति से बैठें और जो हल्ला कर रहा, उसके मैं पुन: हाथ जोडऩा चाहता हूं कि मेरी लाज रख दो। गंगापुर के राजनंदों। किसी भाई का नंबर नहीं भी आए तो वे निराश न हो, सभी को न्याय मिलेगाÓ। इस बात पर भीड़ ने मुख्यमंत्री समेत विधायक के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही शांति व्यवस्था में भी लोगों ने सहयोग का प्रयास किया।
इधर, मंडरायल से विधायक मानसिंह गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एसपीएमएल कम्पनी के अधिकारियों सख्त हिदायत दी है। सीएम ने कहा है कि जून के अंत तक हर हाल में गंगापुरसिटी की जनता को चम्बल का पानी मिल जाना चाहिए। कम्पनी अधिकारी ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि 15 से 20 दिन में गंगापुरसिटी की जनता को चम्बल का पानी मिल जाएगा। गंगापुरसिटी की जनता की बहुत पुरानी मांग बहुत जल्द पूर्ण होने जा रही है।