4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

… तो नहीं भेजेंगे जंगल में वाहन

वाहन चालकों ने वाहनों के राउण्ड बराकर करने की मांग 4 नवम्बर तक का दिया अल्टीमेटम सीसीएफ को सौंपा ज्ञापन
less than 1 minute read
Google source verification
patrika

ranthambhore national park

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मौजूदा पर्यटन सत्र में हर रोज एक नया बखेड़ा खड़ा हो रहा है। अभी करंट बुकिंग का ढर्रा सुधरा भी नहीं है कि अब वाहन चालकों ने वन अधिकारियों को पार्क भ्रमण व वाहन नहीं भेजने की चेतावनी तक दे डाली है। वाहन चालक व वाहन मालिक युनियन के पदाधिकारियों ने रणथम्भौर बाघ परियोजना के सीसीएफ वाईके साहू को ज्ञापन सौंपकर वाहनों के राउण्ड बराबर करने आदि मांगों से अवगत कराया और मांगों के पूरा नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान भरतलाल मीणा, रामलखन ूमीणा आदि मौजूद थे। ेगौरतलब है कि गुरुवार को शिल्पग्राम स्थित टिकट विण्डो पर भी वाहन चालकों ने प्रदर्शन किया था।
पूर्व में यह हुआ निर्णय
पर्यटन सत्र के शुरू होने से पूर्व भी वासहन मालिकों व चालकों ने हड़ताल की चेतावनरी दी थी। उस समय सीसीएफ कार्यालय में वन अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में वाहनों के राउण्ड हर माह बराबर करने, वाहनों क ी मॉडल कंडीशन बढ़ाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजने आदि कई मुद्दों पर सहमति बनी थी।
नहीं भेजा मॉडल कंडीशन का प्रस्ताव
पूर्व में मॉडल कंडीशन बढ़ाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया था लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। वहीं वाहन चालकोंं ने वाहन शुल्क में 40 प्रतिशत की वृद्धि की मांग की थी लेकिन वाहन शुल्क में भी महज दस फीसदी की वृद्धि की गई।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग