5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पळाव कर रही महिला की करंट से मौत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
बहरावण्डा खुर्द सीएचसी में एकत्रित लोग।

महिला की मौत के बाद बहरावण्डा खुर्द सीएचसी में एकत्रित लोग।

बहरावण्डा खुर्द. टोंक-शिवपुरी स्टेट हाइवे स्थित दौलतपुरा गांव में शनिवार को फसल की पिलाई कर रही महिला की हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दौलतपुरा निवासी अनिता पत्नी नरेश गुर्जर (30) खेत पर सिंचाई के लिए पानी की मोटर चालू करने गई थी। मोटर चालू करने के दौरान महिला स्टार्टर में दौड़ रहे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर पास ही खेत मे काम कर रहे किसान रामजीलाल जाट दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और डंडे की सहायता से महिला को करंट से दूर किया।

करंट लगने से महिला का शरीर और हाथ बुरी तरह से झुलस गए। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी बहरावण्डा खुर्द लाते समय उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में मौजूद बहरावण्डा खुर्द पुलिस के समक्ष सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश चांदा ने महिला की मौत की पुष्टि की और मृतकर का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग