6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाएं मतदान में निभाएं भागीदारी

महिलाएं मतदान में निभाएं भागीदारी
2 min read
Google source verification
संवाद करते जिला निर्वाचन अधिकारी।

सवाईमाधोपुर में सहायक निदेशक कृषि परिसर हॉल में मेहन्दी प्रतियोगिता में महिलाओं से संवाद करते जिला निर्वाचन अधिकारी।

सवाईमाधोपुर. लोकतंत्र के महापर्व पर आगामी लोकसभा आम चुनाव के मतदान दिवस 29 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य अर्जित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को सहायक निदेशक कृषि परिसर के हॉल में महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी सिंह एवं स्वीप प्रभारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार बांटे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने मेहंदी प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली महिला मतदाताओं से इस अवसर पर संवाद करते हुए उन्हें लोकसभा आम चुनाव के लिए 29 अप्रैल को स्वयं को मतदान करने एवं अपने सभी पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों को भी मतदान के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला मतदाताओं को शपथ भी दिलाई।


शुभंकर शेरू ने दिया संदेश
चुनाव को लेकर शुक्रवार को शेरू ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए संदेश 'रंगोली के रंगों में, नहाया पूरा गांव, बूथ हमारे सज गए, नाचे सारा गांव दिया। शेरू का यह संदेश मेहन्दी प्रतियोगिता की सहभागिता करने वाली महिला मतदाताओं के बीच बार-बार दोहराया गया। इस अवसर पर लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया। राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के तत्वावधान में एक होटल में अभिसरण (इंटरफेस) बैठक में हुई। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला पीसीपीएनडीटी सैल ने डॉटर्स आर प्रिसियस, पीसीपीएनडीटी एक्ट के साथ साथ शेरू शुभंकर व पधारो म्हारे बूथ पर जानकारी दी। जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी ) आशीष गौतम ने डॉटर्स आर प्रिसियस, पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994, डिकॉय ऑपरेशन, मुखबिर प्रोत्साहन राशि पर जानकारी दी। इसी प्रकार कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या तथा भेद नहीं करने के बारे में बताते हुए डॉटर्स आर प्रीसिएस कार्यक्रम से आमजन एवं ग्रामीण लोगों को ज्यादा से ज्यादा जुडऩे का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित व्यक्तिओं को शेरू शुभंकर के संदेश के बारे में बताते हुए सभी को पधारो म्हारे बूथ पर प्रत्येक बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान करने एवं कराने में सहयोग देने पर जोर दिया।


चौथकाबरवाड़ा. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कस्बे में स्थित ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शुक्रवार को मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित बालिकाओं ने हाथों पर मेहंदी लगा कर मतदान के लिए जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हाथों पर मेंहदी से वोट डालने जाना है। अपना फर्ज निभाना है आदि स्लोगनों को लिखकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया।


निष्पक्ष चुनाव में राजनीतिक दल करें सहयोग
सवाईमाधोपुर. लोकसभा आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसपी सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र लोढ़ा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान भयमुक्त, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने में राजनैतिक दल भी अपनी भूमिका का निवर्हन करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन नियमानुसार सभी तरह का सहयोग राजनैतिक दलों को करेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को सभी तरह के प्रशासन की ओर से किए जाने वाले कार्यो के प्रति आश्वस्त किया। वहीं राजनैतिक दलों एवं आमजन को किसी भी प्रकार की चुनावी जानकारी के लिए जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 220201 तथा 220956 पर सम्पर्क करने की सलाह दी। । वहीं उन्हें टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में भी बताया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सवाई माधोपुर क्षेत्र मे केवल 1950 डायल कर और सवाई माधोपुर के अलावा देशभर में कहीं और से सवाई माधोपुर का कोड 0746 2 लगाकर 1950 डायल करने की सलाह दी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग