5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाएं आज दिखाएंगी हुनर

महिलाएं आज दिखाएंगी हुनर
less than 1 minute read
Google source verification
 'डियर मॉम

'डियर मॉम

सवाईमाधोपुर. महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं ज्ञानवद्र्धक कार्यक्रम 'डियर मॉमÓ के तहत बेस्ट मॉम, बणी-ठणी का खिताब शनिवार को दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क होगा। चैत्र नवरात्र के मौके पर महिलाओं में छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए आयोजित कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आलनपुर स्थित बंशी मैरिज गार्डन में होगा। कार्यक्रम में केवल महिलाओं को प्रवेश दिया जाएगा। इस मौके पर बणी-ठणी, एकल नृत्य की प्रतियोगिता में अव्वल को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2019 का खिताब दिया जाएगा। अपने तरीके के पहले आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बणी-ठणी प्रतियोगिता में प्रतिभागी महिला मंच से रैम्प पर आएगी। उससे अटपटे सवाल किए जाएंगे, जिनके जवाब चटपटे होंगे। 'डियर-मॉम प्रतियोगिता में भी प्रत्येक प्रतिभागी से बच्चों के संवद्र्धन से संबंधित सवाल किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बंपर डॉ निकला जाएगा। ड्रॉ में दर्शक भी भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम में बचपन पब्लिक स्कूल, श्री एसोसिएट्स, राज बुक कंपनी, विनायक आइसपॉर्लर सहयोगी रहेंगे। अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414030866 पर ली जा सकती हैं। पत्रिका के सवाईमाधोपुर फेस बुक पेज पर 'डियर मॉम शीर्षक से दिखी जा सकती है। इसके लिए पेज को लाइक्स करना अनिवार्य होगा।


मनोरंजन से भरपूर होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है, कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा परिवार सहित महिलाएं देखने आ सकती है। इस मौके पर राष्ट्र के सबसे बड़े महोत्सव मतदाता जागरूकता अभियान पर व्याख्यान होंगे। जिला कलक्टर डॉ. सत्यपालसिंह मतदान करने व इसके प्रति हरेक जन को जागरूक करने का संकल्प भी दिलाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग