5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंजिश में झगड़ा, पांच घायल

रंजिश में झगड़ा, पांच घायल
less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल में भर्ती घायल।

खण्डार अस्पताल में भर्ती घायल।

खण्डार. उपखण्ड के गांव छाण में सोमवार दोपहर दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें 5 लोग व एक महिला के चोटें आई। ग्रामीण हरफूल गुर्जर ने बताया कि रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें किसी दूसरे से मवेशियों के लिए ऊंटगाड़ी में चारा भरकर आ रहे थे। तभी दूसरे पक्ष का व्यक्ति गाड़ी के आगे आकर खड़ा हो गया व निकलने नहीं दिया। साथ ही अभद्रता करने लगा। गाली गलौच करने पर उसे मना किया तो उसने ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें कमल, रघुवीर, हरफूल गुर्जर गंभीर घायल हो गए। वहीं गिर्राज, भूरया गुर्जर व महिला मनभर देवी के हल्की चोटें आई। ग्रामीणों को पता चलने पर 108 एम्बुलेंस व पुलिस को फोन किया। मौके पर 108 एम्बुलेंस व खण्डार थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी हुई है। घायलों को परिजन बहरावंडा खुर्द सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने घायलों को खण्डार रैफर कर दिया गया। खण्डार सीएचसी में डा. ओमप्रकाश मीणा ने घायलों का उपचार कर भर्ती कराया।


प्रबंधक दो दिन के रिमांड पर
हिण्डौनसिटी. फर्जी कागजातों से एक कृषक के नाम से तीन लाख रुपए का ऋण हड़पने के मामले में गिरफ्तार ओबीसी बैंक के शाखा प्रबंधक को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को न्यायायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया। थानाप्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी चौमू के गोविन्दगढ थाना क्षेत्र के खेजरौली गांव निवासी बहादुरसिंह जाट है। उसने हिण्डौन स्थित ओबीसी शाखा में फील्ड ऑफीसर के पद पर कार्यरत रहने के दौरान तत्कालीन शाखा प्रबंधक रासविहारी के साथ मिलकर सिकरौदा के मनोहरी मीणा के नाम से तीन लाख रुपए का ऋण स्वीकृत करा लिया और रकम को हड़प गए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग