25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MURDER: जवानी में लिया बचपन का बदला, 15 साल पहले गांव से निकाला था तो बहन के घर रह रहा था परिवार

Crime News: बचपन की नादानी में हुई एक बालक की हत्या का बदला परिजनों ने अब जवानी में युवक की हत्या कर लिया है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक युवक हेतराम मीना (26) पुत्र बालूराम मीना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 21 Sep 2023, 3:29 PM IST

murder.jpg

Crime News: बचपन की नादानी में हुई एक बालक की हत्या का बदला परिजनों ने अब जवानी में युवक की हत्या कर लिया है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक युवक हेतराम मीना (26) पुत्र बालूराम मीना है। उसकी आरोपियों ने सीने में गोली दागकर हत्या कर दी। साथ ही भाई व भाभी को भी घायल कर दिया।

आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, वहीं घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें : Monsoon Return: IMD की 5 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, इस बांध पर चली चादर, यहां बिजली गिरने से हुई मौत

यह था प्रकरण
पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्रोई ने बताया कि मूल रूप से करई-खो बहादुरपुर निवासी पीड़ित परिवार गत पन्द्रह वर्षों से कुडग़ांव थानान्तर्गत चैनपुर बर्रिया गांव में रह रहा था। विगत तीन माह से मृतक हेतराम, उसका भाई चेतराम उसकी पत्नी मौसमी तथा इनका पिता बालूराम मीना गंगापुरसिटी में अपनी बहन के घर पर रह रहे थे। आरोपी तथा पीड़ित परिवार के बच्चे वर्ष 2008-09 में गंगापुरसिटी में अम्बेडकर छात्रावास मेें पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान आरोपी पक्ष के एक बालक की मौत हो गई थी। जिसका आरोप मृतक हेतराम के बड़े भाई चेतराम पर लगा था। जिसमें वह निरुद्ध भी हुआ था। तब से ही आरोपी इनसे रंजिश रखते हैं। वहीं पीड़ित परिवार तभी से गांव छोडकऱ चैनपुर में रह रहा था। अब कुछ माह पूर्व ही परिवार यहां अपनी बहन के घर पर रहा था। चेतराम की ओर से दी गई प्राथमिकी में बताया कि मंगलवार रात को आरोपी हेमसिंह, नेमसिंह व धर्मेन्द्र पुत्र रमेश मीना अपने अन्य साथियों के साथ आए और परिवार पर हमला बोल दिया। पहले उन्होंने चेतराम पर गोली चलाई, लेकिन वह बच गया। बाद में उसके छोटे भाई हेतराम के सीने में गोली दाग दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं चेतराम की पत्नी मौसमी के हाथ व चेतराम के पैर में चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी के निर्देशन पर विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी शिवलहरी मीना ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें : जमीनी विवाद में पड़ोसी के दरवाजे पर बना दी दीवार, मां-बेटा 4 दिन से घर में कैद

छोटे भाई ने काबिल बनाया, मैं कुछ नहीं कर सका
मृतक के बड़े भाई चेतराम ने बताया कि घर से बेदखल होने के बाद छोटे भाई हेतराम ने केरल में मजदूरी कर उसे पढ़ाया और काबिल बनाया। आज वह कम्पाउण्डर बन गया। भाई की तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर आया था। चिकित्सकों ने उसे तीन माह तक आराम करने की सलाह दी। इस पर उसे काम पर नहीं भेज रहे थे। जिससे उसकी अच्छे से सेवा कर सकें। लेकिन, क्या पता था कि जिसने मेरे लिए इतना कुछ किया और मैं उसके लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग