
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने मामला सोमवार को बताते हुए कहा कि 26 वर्षीय महिला की बाईं आंख से चौदह छोटे कीड़े निकाले गए। अमेरिका में डॉक्टरों ने एक महिला की आंखों से 14 कीड़े निकाले जिनकी लंबाई आधे इंच के बराबर रही होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें यह महिला दुनिया की पहली ऐसी ज्ञात इंसान है जिसकी आंखों में ऐसे कीड़े का संक्रमण पाया गया मेडिकल जगत में आज तक ऐसा मामला सुनने को नही मिला था। इससे अब तक मवेशियों के ही प्रभावित होने की जानकारी थी आपको बता दें ये संक्रमण मक्खियों के कारण होता है इसे मक्खियों द्वारा फैली परजीवी संक्रमण का पहला ज्ञात मानव मामले माना जा रहा है।
ये मक्खियां फेस फ्लाई के नाम से जानी जाती हैं ये इंसानों के आंसुओं पे निर्भर करती हैं वैज्ञानिकों ने थेलाजिया गुलोसा नाम के संक्रमण से पहली बार किसी इंसान के प्रभावित होने के मामले की जानकारी दी। ये कीड़े उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी कनाडा में पाए जाते हैं। अमेरिका के ‘सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) डिवीजन ऑफ पैरासिटिक डिजीज एंड मलेरिया’ के वैज्ञानिक और मुख्य अध्ययनकर्ता ने कहा कि अमेरिका में आंखों में कृमि परजीवी संक्रमण के मामले विरल हैं।
इस मामले में कीड़े की प्रजाति थेलाजिया थी, जिसके इंसानों में संक्रमण का कभी मामला सामने नहीं आया था। पहले माना जाता था कि इस तरह के (थेलाजिया) कीड़ों की केवल दो अलग-अलग प्रजातियां हैं, जो इंसानों को संक्रमित करती हैं। लेकिन अब हमने सूची में थेलाजिया गुलोसा को भी शामिल कर लिया है। यह अध्ययन ‘अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाइजीन’ में प्रकाशित किया गया है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के रिचर्ड ब्रैडबरी के मुताबिक, ऐसे दो अन्य प्रकार के थेलियाजिया कीड़े के संक्रमण लोगों में पहले देखा गया है, लेकिन जिस तरह का इन महिला को हुआ ऐसा मामला पहले कभी नहीं आया।
Published on:
14 Feb 2018 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
