
मस्क ने इंसानों को मंगल पर भेजने का दावा किया है।
वाशिंगटन. अमरीकी अरबपति एलन मस्क ने इंसानों को मंगल पर भेजने का दावा किया है। मस्क का कहना है कि वह एक ऐसी कार्य योजना तैयार कर रहे हैं, जिससे दस लाख लोगों को पृथ्वी से मंगल ग्रह पर ले जाया जाएगा। स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में कहा कि सभ्यता एक ग्रह का सफर तय कर लेगी।
एक इंटरनेट यूजर के लाल ग्रह पर जाने के लिए स्टारशिप लांच करने के बारे में पूछे जाने पर मस्क ने कहा कि पांच साल से भी कम समय में स्टारशिप चंद्रमा तक जा सकेगी। स्टारशिप सबसे बड़ा रॉकेट है और यह हमें मंगल ग्रह तक ले जाएगा। मंगल ग्रह पर रहने के लिए अभी बहुत काम किया जाना बाकी है, लेकिन स्पेस एक्स ड्रैगन स्पेसशिप अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से अधिकतम दूर-स्थान तक ले जाने में आधी सदी से अधिक (50 साल से अधिक) समय लगा देगी।
अगले आठ सालों में होगा बहुत कुछ
इससे पहले जनवरी में एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा था कि इंसानों को चांद पर अगले आठ सालों में भेजा जा सकेगा। आठ साल बाद तक हम लोग मंगल ग्रह पर उतर चुके होंगे और चंद्रमा पर भी लोगों को भेजा जा चुका होगा। मानव जाति को मंगल ग्रह पर चंद्रमा आधारित शहर बसाने चाहिए और वहां से आगे के सितारों का सफर तय करना चाहिए। मस्क ने यह उम्मीद भी जताई है कि इस साल स्टारशिप की तीसरी फ्लाइट कक्षा में पहुंच जाएगी।
Published on:
11 Feb 2024 11:52 pm
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
