
Astronaut Makes Balloon Animals
बच्चे अक्सर बड़ी मासूमियत से माता-पिता से ऐसे सवाल पूछ लेते हैं, जिनका जवाब देना बड़ा मुश्किल होता है। कभी-कभी जवाब के रूप में असलियत बताकर हम उनकी कल्पनाओं की दुनिया में दखल नहीं देना चाहते। हर माता-पिता की कोशिश रहती हैं कि बच्चा बचपन को खूब जीएं और अपनी कल्पनाओं को पंख दें।
ऐसा ही एक सवाल नासा के आंतरिक्ष यात्री रैंडी बर्सनिक से उनके सात और ग्यारह साल के बच्चों ने पूछ लिया।
बच्चों ने अपने पिता से बड़ी मासूमियत से पूछा कि क्या अंतरिक्ष में पालतू जानवर होते हैं? रैंडी उनकी बालसुलभ भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनके बच्चे भी खुश हो गए और बाकी जिसने भी देखा, मुस्कुराए बिना न रह सका।रैंडी ने पीले और गुलाबी रंग के गुब्बारे को जिराफ और कुत्ते जैसा रूप दे दिया। इनको उन्होंने स्पेसशिप में रख दिया। फिर इनकी फोटो खींच कर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की। उनके बच्चों को तो अपना जवाब मिल ही गया, साथ ही लोगों के भी मन में अपने बच्चों के अजीबोगरीब सवालों के जवाब देने के नए विचार आने लगे। बादल छाए हुए आसमान के बैकग्राउंड वाली यह खूबसूरत फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई। लोगों ने रैंडी की इस कोशिश की बहुत तारीफ की। कुछ ने अपनी मिलती-जुलती फोटोज भी कमेंट बॉक्स में पोस्ट कीं। रैंडी ने अपना बैग पांच महीने पहले पैक किया और वे अपने मिशन पर निकल गए। इस मिशन के दौरान उन्होंने अपने बैग में चुपचाप कुछ बैलून के पैकेट्स डाल लिए। इसी साल जुलाई माह में वे स्पेस में पहुंचें। वहां उन्होंने बैलून से जानवर बनाकर ऑर्बटिंग लैब को सजाया और तस्वीर क्लिक की। इस तस्वीर को उन्होंने अब ट्वीट की हैं।
इस प्यारी-सी फोटो को 11000 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 3000 से ज्यादा बार इसे रीट्वीट किया गया है।
Published on:
21 Sep 2017, 2:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.