
अगर आप खगोल विज्ञान में रूचि रखते हैं या सुपर पिंक मून देखना चाहते हैं तो आपके लिए आज सर्वोत्तम अवसर है। इस दिन चन्द्रमा की रोशनी दूसरे दिनों के मुकाबले अधिक होती है और वह आम दिनों के मुकाबले ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है।
जानिए क्या होता है सुपर पिंक मून (Super Pink Moon 2021)
खगोलविदों के अनुसार सुपर मून वाले दिन चन्द्रमा पृथ्वी से निकटतम दूरी पर होता है। इस दिन चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी केवल 3,56,907 किलोमीटर होती है। इसकी वजह से वह अन्य दिनों की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देता है। यहां सबसे पहले जानने वाली बात यह है कि सुपर पिंक मून वास्तव में पिंक नहीं होता है। यह केवल अधिक चमकीला होता है। अमरीका के मूल निवासियों के अनुसार इस चन्द्रमा के दिखने का अर्थ था कि जल्दी ही बसंत आने वाला है। इस चन्द्रमा को स्प्राउटिंग ग्रास मून, द ऐग मून, द पास्कल मून या फिर द फिश मून के नाम से भी जाना जाता है।
अपने स्मार्टफोन से सुपर पिंक मून की फोटो कैसे लें
अगर आप भी सुपर पिंक मून की फोटो लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इससे आप अच्छी फोटो ले पाएंगे।
Published on:
26 Apr 2021 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
