
एक ग्रह पर इंसानी निर्भरता भी उसके वजूद पर खतरा
टेस्ला मोटर्स के मालिक और दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क पृथ्वी पर इंसान के वजूद पर मंडरा रहे खतरों से चिंतित हैं। मस्क के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के अलावा भविष्य में एक ही ग्रह पर इंसानी निर्भरता और मशीनों के बढ़ते प्रयोग से इंसान की उपयोगिता में कमी चिंता की बात है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी टेस्ला मोटर्स, सोलर सिटी और द बोरिंग कंपनी ऊर्जा के साफ सुथरे विकल्पों का इस्तेमाल कर जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करने का प्रयास कर रही है।
इसलिए की स्पेस मिशन की शुरुआत
मस्क का कहना है कि इंसान का एक ही ग्रह अर्थात पृथ्वी तक सीमित रहना वजूद के लिए खतरा है। क्योंकि कभी न कभी प्राकृतिक आपदा या परमाणु युद्ध से इंसान का अस्तित्व मिट सकता है। इसीलिए उन्होंने 2000 में धरती के बाहर जीवन खोजने के लिए स्पेस एक्स मिशन की शुरुआत की।
Published on:
25 Jan 2021 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
