21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलकनपुर में 211 करोड़ से बनेगा भव्य धाम : देवी के 9 रूपों के एक साथ दर्शन करेंगे श्रद्धालु

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को रखी 211 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले देवी लोक की आधारशिला।

2 min read
Google source verification
News

सलकनपुर में 211 करोड़ से बनेगा भव्य धाम : देवी के 9 रूपों के एक साथ दर्शन करेंगे श्रद्धालु

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले सलकनपुर स्थित विजयासन देवी धाम में 211 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से बनने वाले देवी लोक की आधारशिला रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये काम देवी मां की प्रेरणा से ही हो रहा है। मां ने प्रेरणा दी, देवी लोक बनाओ। यहां मां के 9 रूपों की स्थापना की जाएगी और 64 योगिनी साकार की जाएगी। इस दौरान सांसद रमाशंकर भार्गव भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, विजयासन देवी धाम में 29 मई से तीन दिवसीय लोक महोत्सव चल रहा है। बुधवार को समारोह का आखिरी दिन है। इसी के आज करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। इसी दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ यहां पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- रुक जाना नहीं योजना 2023 : 10वीं-12वीं में फेल छात्र न लें टेंशन, फिर होंगे एग्जाम, टाइम टेबल जारी


'लोगों के मन में ये सवाल आता होगा'

यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कई लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि, सरकार का काम तो सड़क बनवाना, पुल-पुलिया, अस्पताल बनवाना, पानी की व्यवस्था करना है। ये शिवराज मंदिर क्यों बनाने लगा। हमारा धर्म, हमारी संस्कृति... इनके भव्य मंदिर बने और मां सब पर कृपा करें। यह सरकार का काम है कि नहीं ? मंदिर बनेगा तो धर्म की तरफ युवाओं का झुकाव होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, 'मैं बचपन से यहां आ रहा हूं। तब बहुत दुर्गम रास्ता हुआ करता था। तब से आपकी कृपा बरस रही है।


शिवराज ने बजाया डमरू

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भक्तों के साथ डमरू बजाते नजर आए। वहीं, उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी साधना सिंह भी झांझर बजाते हुए दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें- सड़क पर पशु छोड़ने वालों की खैर नहीं : पशु पालक को चुकाना होगा बड़ा जुर्माना, जानें आदेश


211 करोड़ रुपए से ज्यादा में होगा भव्य निर्माण

आपको बता दें कि, देवी लोक में देवी के 9 रूपों और 64 योगिनी को शास्त्रों में वर्णित कथाओं के साथ आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। भव्य देवी लोक के निर्माण के लिए 211 करोड़ 37 लाख रुपए की कार्ययोजना बनाई है। साथ ही, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य विकास और निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में पर्यटन पर आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।


महाकाल लोक की तर्ज पर होगा देवी लोक का स्वरूप

महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में देवी लोक बनाया जा रहा है। ये धार्मिक अवधारणा के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यहां पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के साथ विजयासन देवी के स्वरूपों को अलग-अलग संरचनाओं में दर्शाया जाएगा।