7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने थामा बीजेपी का दामन, शिवराज सिंह के हाथों ग्रहण की सदस्यता

Budhni by-election: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के हाथों सदस्यता ग्रहण की है।

less than 1 minute read
Google source verification
deepak joshi

Budhni by-election: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को फिर से बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों बुधनी विधानसभा के नांदनेर के बीजेपी की सदस्यता ली है।

बता दें कि, टिकट मिलने से नाराज दीपक जोशी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए थे। फिर कांग्रेस की टिकट पर खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें वह लगभग 12000 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

दरअसल, दीपक जोशी की भाजपा में ज्वाइनिंग आठ महीने पहले टल गई थी। वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई। जिसके चलते भाजपा में शामिल होने का प्लान होल्ड पर चला गया था।

चार दिन पहले कांग्रेस के पक्ष में किया चुनाव प्रचार


पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने चार दिन पहले ही बुधनी विधानसभा में एक सभा को संबोधित किया था। बुधनी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल के लिए वोट मांगे थे। इसके बाद वह गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए।