
सलकनपुर देवी लोक
सीहोर. सलकनपुर का मां विजयासन देवी का प्रसिद्ध मंदिर अब और भव्य हो रहा है। इसे महाकाल लोक की तरह सलकनपुर देवी लोक के रूप में विकसित किया जा रहा है। सलकनपुर देवी लोक का आकार देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को भूमिपूजन और शिलापूजन कर रहे हैं। दूसरे चरण में 211 करोड़ से देवी लोक मॉडल के अनुसार काम होगा। इसे जून 2025 तक पूरा करना है। पहले चरण में करीब 43.69 करोड़ से लाल पत्थरों से 102 दुकान, 8 प्रवेश द्वार, सरोवर सौंदर्यीकरण और लाइटिंग का काम हो चुका है।
सीहोर जिले में स्थित आस्था का प्रमुख केंद्र सलकनपुर देवी धाम की सलकनपुर देवी लोक के रूप में पूरी तस्वीर बदली जा रही है। नवदुर्गा कॉरिडोर, चौसठ योगिनी प्लाजा बनाया जा रहा है। मंदिर का भी पुनर्निर्माण किया जा रहा है। मंदिर काॅम्प्लेक्स को भी नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। मंदिर जाने के लिए नया रोप वे लगाया जा रहा है।
सलकनपुर देवी लोक के अंतर्गत नवदुर्गा कॉरिडोर,चौसठ योगिनी प्लाजा आदि पर 97 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पाथ-वे, विजिटर काॅम्प्लेक्स, पार्किंग आदि पर 70 करोड़ खर्च किए जाएंगे। आधुनिक रोपवे 70 करोड़ से बनाया जा रहा है। सलकनपुर देवी लोक के अधिकांश काम दो साल में पूरे कर लिए जाएंगे।
यह भी होगा खास
महिषासुर मर्दिनी थीम पर विकसित होगा मंदिर परिसर।
64 योगिनी प्लाजा, सभी मूर्तियां पत्थर से बनेंगी।
दीवारों पर मंत्र और म्यूरल।
9 दुर्गा कोरिडोर, मां ने 9 स्वरूप की स्थापना।
महाविद्या थीम पर बनेगी मंदिर परिसर की छत।
सप्तमातिृका थीम पर बनेगा प्रवेश द्वार।
भीड़ नियंत्रण के लिए वैकल्पिक कोरिडोर।
सीढ़ी और सड़क मार्ग में बनेंगे विश्राम स्थल।
कंट्रोल रूम और सीसीटीवी से निगरानी।
Published on:
31 May 2023 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
