2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में बने मकान से बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने दी दबिश

7 पेटी शराब मिली, जब्त शराब की कीमत 28 हजार रुपए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 3 Mar 2018, 3:30 PM IST

crime news,sehore news,selling liquor illegally,liquor, Aarta police,astonished,seven bags of liquo,arrested,two accused,Mughli Road,seized liquor, Police,Excise Act,investigation, accused sent to jail,family members, information received,MP news in hindi,illigal liquer

सीहोर। मध्यप्रदेश की पुलिस के लिए शनिवार व शुक्रवार की रात का समय सफलता वाला रहा। इसके तहत जहां शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात आष्टा पुलिस को बेची जा रही अवैध शराब को पकड़ने में सफलता मिली।वहीं एक अन्य मामले में कई मामलों में चकमा देकर फरार चल रहा एक वारंटी सीहोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। यह गिरफ्तारी उस समय की, जब वह चोरी छिपे परिजन से मिलने अपने घर आया था।

दरअसल पहले मामले में रात के अंधेरे में चोरी छिपे अवैध तरीके से शराब बेचने के कारोबार को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा था। सूचना मिलने पर आष्टा पुलिस ने दबिश दी तो अचंभित हो गई। पुलिस ने एक जगह से सात पेटी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

टीआई बीडी बीरा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुगली रोड पर एक खेत पर बने मकान में अवैध शराब बेची जा रही है। टीम गठित कर दबिश दी तो मकान से 7 पेटी शराब मिली।

जब्त शराब की कीमत 28 हजार रुपए बताई है। मौके से मुगली निवासी विजय जायसवाल ओर उसके भांजे अनिल जायसवाल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम कर जांच में लिया है।

इधर,दस साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल:-
वहीं दूसरे मामले में कई मामलों में चकमा देकर फरार चल रहे एक वारंटी को सीहोर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय की, जब वह चोरी छिपे परिजन से मिलने अपने घर आया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खोकरी मंडी सीहोर निवासी एजाज खां पिछले कई मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस पिछले 10 साल से उसकी तलाश में जुटी थी।

जब पता नहीं चला तो गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। इसी दौरान सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।