28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां टिटहरी के अंडे से किसान लगाते हैं बारिश का अनुमान

चार अंडे देने के साथ ही किसानों को चार माह झमाझम बारिश की उम्मीद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 18 Jun 2018, 12:53 PM IST

sehore news, sehore, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, climate, kheti, monsoon,

यहां टिटहरी के अंडे से किसान लगाते हैं बारिश का अनुमान

सीहोर। जून माह में मानसून के एक झल्ले ने अच्छी बारिश की उम्मीद जगा दी है। हालांकि एक झल्ले के बाद मानसून की बेरुखी देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ अब मालवा में भी कई जगह पर टिटहरी के अण्डों से किसान बारिश का अनुमान लगाते हैं। इस बार भी टिटहरी ने वर्षा ऋतु शुरु होने से पहले 4 अंडे दिए हैं। जिसको लेकर किसानों का कहना है कि इस बार वर्षा 4 माह तक होगी।

एक तरफ जहां ज्योतिषशास्त्री मौसम विज्ञान के आंकड़ों के आधार पर मौसम की भविष्यवाणी करते हैं। वहीं प्राकृतिक जीव-जंतु भी भविष्य की सूचनाएं देने में पीछे नहीं हैं। मसलन टिटहरी के अंडे। लोकमान्यता के अनुसार, टिटहरी का अंडे देना बारिश के लिहाज से शुभ संकेत माना जाता है। ग्रामीण मानते हैं कि टिटहरी जितने अंडे देती है। उतने ही महीने में बारिश होती है।

टिटहरी एक ऐसा पक्षी होता है, जो गर्मी के दिनों में मानसून आने से पहले अंडे देता है। जिससे किसान यह अंदाजा लगा पाते हैं कि मानसून किस प्रकार का रहेगा। सालों से किसान बारिश होने और नहीं होने का अंदाजा टिटहरी से लगाते हैं। वर्षा शुरू होने से पहले गर्मी में ही ये पक्षी अंडे देती है। जिससे किसान बारिश का अंदाजा लगा लेते हैं और यह अंदाजा काफी हद तक सटीक भी बैठता है।

टिटहरी ने दिए चार अंडे, किसान कह रहे चार माह होगी बारिश
इंदौर नाका स्थित राजकुमार खत्री के खेत में टिटहरी ने चार अंडे दिए हैं। जिसको लेकर आसपास के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें अनुमान है कि इस साल बारिश चार माह तक होगी। किसान राजकुमार खत्री ने बताया की वर्षा तो चार माह तक होगी, लेकिन कितनी तेज होती है। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा रहा है कि तीन अंडे खड़े हैं और एक बैठा है। भले ही आज विज्ञान इस बात को न माने, पर किसान इसी तरह से वर्षा का अनुमान कर खेती किसानी करते हैं।

मौसम विभाग भी कह रहा होगी ११० प्रतिशत से अधिक बारिश
मौसम विभाग भी इस साल अच्छी बारिश की संभावना जता रहा है। आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर का कहना है कि इस साल बारिश की अच्छी संभावना है। कोटे से इस साल दस से लेकर बीस प्रतिशत तक अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि अभी अच्छी बारिश के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। आगामी १८ और १९ जून को हल्की बारिश का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान ३७.५ डिग्री और न्यूनतम तापमान २७.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।