2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका के लिए प्रेमी ने की चोरी, फिर भी प्रेमिका ने दिया धोखा

केशियर ने प्रेमिका को दिखाने के लिए 6 लाख 74 हजार का किया गबन....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Apr 2018, 11:11 AM IST

sehore news, patrika news, love couple, crime, love crime, shaadi,

सीहोर/ नसरुल्लागंज। फायनेंस कंपनी के लाखों रुपए लेकर भागा केशियर जब अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी शादी किसी और के साथ हो रही है। दिल टूटने से इश्क के फेर में केशियर ने पांच लाख रुपए आगे के हवाले कर दिया।

इसके साथ ही स्वयं भी आत्महत्या का प्रयास कर रहा था, लेकिन नसरुल्लागंज पुलिस ने उसे एन मौके पर पहुंचकर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से जले हुए पांच लाख रुपए के नोटों के अलावा छियालिस हजार रुपए नकद और एक लाख अठाइस हजार रुपए लॉकर से बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार नसरुल्लागंज स्थित स्पंदन फायनेंस कंपनी का चौकड़ी थाना छीपाबढ़ जिला हरदा निवासी केशियर जितेन्द्र गोयल पिता गब्बूसिंह गोयल 24 वर्ष 17-18 अप्रैल की रात फायनेंस कंपनी के छह लाख 73 हजार 253 रुपए की राशि लेकर गायब हो गया था।

इस मामले में फायनेंस कंपनी के मैनेजर राजेश समैया ने आरोपी जितेन्द्र गोयल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। नसरुल्लागंज थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी केशियर जितेन्द्र गोयल अपनी भाभी की छोटी बहन से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन लड़की के परिवार वाले उसके बुरे कर्मों के कारण पसंद नहीं करते थे।

प्रेमिका की शादी की बात सुनकर उड़े होश
बताया जाता है कि वह फायनेंस कंपनी के लॉकर में रखे छह लाख 73 हजार 253 रुपए को झोले में भरकर अपनी भाभी के मायके पहुंचा। यहां शादी की चहल- पहल देखकर उसके होश उड़ गए। उसे पता चला कि जिससे वह प्यार करता था उसकी आज ही शादी हो रही है।

यह सुनकर गमगीन जितेन्द्र गोयल कन्नौद के समीप बहरावल पहुंचा। तभी उसके पास किसी का फोन आया कि उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली है। यह सुनकर वह इतना दुखी हुआ कि उसने पहले अपने पास रखे नोटों को आग के हवाले किया।

मौके पर पहुंची पुलिस
इसके बाद उसने अपनी भाभी को फोन लगाया कि उसने रुपए जला दिए हैं और अब वह स्व्यं मरने जा रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को भी मिल गई और पुलिस ने उसे मौके पर पहुुंचकर धर- दबोचा, लेकिन इससे पहले ही आरोपी जितेन्द्र गोयल पांच लाख रुपए की राशि को आग के हवाले कर चुका था, जबकि 46 हजार रुपए उसके पास से बरामद किए गए।

इसके अलावा फायनेंस कंपनी के उसके लॉकर में से एक लाख 28 हजार रुपए की राशि भी बरामद की गई। यह राशि छोटे नोटों की शक्ल में होने के कारण वह लॉकर में ही छोड़कर गया था। नसरुल्लागंज पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर फाइनेंस कंपनी की पूरी राशि बरामद की गई है।