2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोर्न ​बेचने वाले का हुआ ऐसा हाल, पुलिस ने ग्राहक बन किया ये काम

पोर्न बेचने वाले का हुआ ऐसा हाल, पुलिस ने ग्राहक बन किया ये काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 29 Apr 2018, 1:21 PM IST

porn movies, porn stories, patrika news, patrika bhopal, sehore news, crime, sehore crime,

सीहोर/आष्टा। कंप्यूटर, पेनड्राइव में अश्लील फिल्म रखकर उसको बेचने के कारोबार को चोरी छिपे अंजाम दिया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस, प्रशासन ने इसकी तस्दीक कराई तो इस गलत काम की हकीकत उजागर हो गई। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला कायम किया है।
एसडीओपी जीपी अग्रवाल ने बताया कि आष्टा नगर के सिकंदर बाजार में न्यू गोल्डन म्यूजिक सेंटर एवं मोबाईल शॉप पर पेनड्राइव, सिस्टम आदि में अश्लील फिल्म रखने की जानकारी मिली थी।


पुलिस ने ऐसे की पुष्टी
पुलिस ने इस जानकारी की पुष्टि करने के लिए अपनी ही टीम से किसी को ग्राहक बनाकर भेजा और तस्दीक कराई। सूचना सही मिलने पर छापमार कारवाई की गई। कारवाई में पेनड्राइव में अश्लील पोर्न वीडियो फिल्म क्लिपिंग आदि मिले। इसके बाद दुकान मालिक वसीम के खिलाफ मामला कायम कर उसे गिरफ्तार किया है।

ग्राहकों से लेता था रुपए
एसडीओपी ने बताया कि दुकान मालिक सामग्री अपने ग्राहकों को डाउनलोड करके देता था। उसके बदले अच्छे खासे रुपए वसूल करता था। इस कारवाई में टीआई बीडी बीरा, अतिरिक्त तहसीलदार महेश अग्रवाल आदि भी मौजूद थे। पुलिस की माने तो इसी तरह की सूचना एक अन्य जगह से भी मिली है। यह सूचना सेवदा गांव के एक मोबाइल दुकान की है। इस पर भी कारवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि यहां से भी अश्लील (पोर्न) फिल्म रखने की जानकारी सामने आई है या आएगी। उस पर तुरंत कारवाई की जाएंगी।

पुलिस के अनुसार स्मार्ट फोन और आसानी से उपलब्ध हाईस्पीड इंटरनेट के कारण पोर्न साइट ज्यादा देखी जा रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए साइबर सेल ने प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली 25 पोर्न साइट को चिन्हित कर केन्द्र सरकार से इन्हें ब्लॉक कराने की अपील की है। इन्हें बंद करने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा गया है।

पुलिस के अनुसार अभी एक ही दुकान मालिक पकड़ा गया है। ऐसे कई दुकानदार हैं। जो इस तरह का घिनौना काम करते हैं। हमारी कोशिश है कि हम उन तक पहुंच सकें और उनको सजा दे सकें। जिससे वे आगे इस तरह की गंदी हरकत न करे।