2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहू ने दूसरे पति के साथ मिलकर कर ससुर को उतारा मौत के घाट

पहले पति की जमीन हड़पने के लिए दोनों ने बनाई योजना 85 वर्षीय ससुर को लठ से मार डाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 29 Apr 2018, 11:57 AM IST

RAJGRAH NEWS, patrika bhopal, murder, daughter in low, patrika news, rajgrah murder, crime, rajgrah crime,

ब्यावरा। एक कलयुगी बहू ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर 85 वर्षीय ससुर को मौत के घाट उतार दिया। सुठालिया थाने के परधानी कुंडल गांव में रविवार सुबह छह बजे घर पर ही बुजुर्ग को दोनों ने लठ से हमला कर मार डाला।
पुलिस के अनुसार जगन्नाथ लोधी (85) निवासी परधानी कुंडल की हत्या कर दी गई। परिजनों ने उनकी ही बहू कमलाबाई लोधी और खनोटा निवासी हीरालाल लोधी (जिसके साथ वह रह रही थी) पर लठ से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

पहले पति की जमीन हड़पने ससुर उतारा मौत के घाट
जानकारी के अनुसार महिला के परधानी कुंडल निवासी पति की मौत हो चुकी है। पति के पास कई एकड़ जमीन थी। जो पति की मौत के बाद उसके ससुर के पास थी। वह अपने ससुर से वह जमीन हड़पना चाहती थी। इसलिए उसने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर ससुर को मारने की योजना बनाई।

पहले पति की मौत के तुरंत बाद की दूसरी शादी
बताया जा रहा है कि बहू ने पहले पति की मौत के तुरंत बाद ही हीरालाल लोधी निवासी खनोटा से दूसरी शादी कर ली थी। उसके पहले पति की जमीन पर उसके साथ साथ उसके दूसरे पति की भी नजर थी। इसी आधार पर उन्होने हत्या की रणनीति बनाई ओर बुजुर्ग को मार डाला।

मुखबिर द्वारा मिली सूचना
पुलिस को किसी मुखबिर द्वारा इस घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार जगन्नाथ लोधी (85) की हत्या की गई है। उन पर लाठी से प्रहार किया गया है। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मामले जांच जारी है।

आरोपी फरार
पुलिस द्वारा अभी तक मुजरिम को पकड़ा नहीं गया है। बहू और उसका दूसरा पति अभी तक फरार है। पुलिस को उनकी तलाश जारी है। जैसे ही बहू और उसका पति मिलता है। हमारे द्वारा उचित कारवाई की जाएंगी।