24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलकनपुर पहाड़ी पर हादसा, दो सगे भाई समेत तीन की बाइक से गिरने से मौत

मृतक के परिजनों को नहीं हो रहा विश्वास, रो-रोकर बुरे हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 10 Jul 2018, 10:20 AM IST

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, accident, road accident, sehore road accident, salkanpur accident, salkanpur mandir, temple, hadsa, bhai, bick,

सलकनपुर पहाड़ी पर हादसा, दो सगे भाई समेत तीन की बाइक से गिरने से मौत

सीहोर/रेहटी। सलकनपुर मंदिर परिसर से प्रसाद की दुकान बंदकर अपने घर की ओर लौट रहे दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत का किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। इस हादसे के बाद से सलकनपुर क्षेत्र में शोक का वातावरण बना हुआ है। दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार नि:संतान हो गया है। वहीं एक अन्य की मौत होने पर दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

sehore news,
sehore patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
accident
,
road accident
,
Sehore Road accident
, salkanpur accident, salkanpur mandir,
Temple
,
hadsa
,
bhai
,
bick
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/10/sehore1_3078564-m.png">

सलकनपुर भैरो घाटी के पास सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब बाइक से रोजाना की की भांति सलकनपुर निवासी अमन पिता मुकेश उइके 16 साल, अमित पिता मुकेश उइके 12 साल, रधुवीर पिता पन्नालाल मेहरा 45 साल सलकनपुर मंदिर से नीचे उतर रहे थे। बताया जाता है कि तभी भैरो घाटी के पास यू-टर्न पर इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों को गंभीर चोंट आने पर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक अमन उइके चला रहा था, यह तीनों अपनी प्रसाद की दुकान बंद करके वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेंद्र जैन, टीआई रजनीकांत दुबे और पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक परिवार से बच्चों का सुख, दूसरे परिवार से पिता का सुख छिना
दो सगे भाई अमन और अमित की मौत होने के बाद परिवार से बच्चों का सुख छिन गया है। मुकेश उइके की दोनों पुत्र संतान थी। दोनों पुत्रों की मौत के बाद से माता-पिता दोनों का बुरा हाल है। इसी तरह बाइक पर सवार रघुवीर की मौत के बाद परिवार से पिता का साया उठ गया है। रघुवीर के दो छोटे बच्चे होना बताया गया है। रघुवीर की मौत के बाद से पत्नी रजनी मेहरा का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवार को सड़क हादसे में मौत का विश्वास नहीं हो रहा है।

कलेक्टर के आदेश से हुए पीएम
दुर्घटना में तीनो की मौत के बाद यहां पदस्थ डाक्टरो ने शाम 5 बजे के बाद पीएम करने से इंकार कर दिया। बाद में कलेक्टर तरूण पिथोड़े के आदेश के बाद शाम को पीएम हो सका। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

सीहोर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग