
विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी में चुनाव प्रचार के दौरान जनता से भावुक अपील की है। शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान ये भी कहा कि मैं आपके लिए ही जियूंगा और मरूंगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर मैं अच्छा हूं तो इस बार सारे भेदभाव भूलकर भैय्या और मामा के लिए वोट करना।
सीहोर के बुधनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे मित्रों अब मेरा विधायक के नाते विदाई का समय है। इसलिए मैं आज आपसे कहने आया हूं, कि अगर मैंने अच्छा काम किया है तो ऐसी विदाई देना कि मेरा काम पूरे हिंदुस्तान में दिखे। शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर मैं अच्छा इंसान हूं और मैंने अच्छा काम किया है तो मैं प्रार्थना करता हूं सारे भेद-भाव भूलकर वोट करें।
यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी 1250 की किस्त, CM मोहन यादव ने किया ऐलान
सभा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कहा कि मामा भी दिल्ली जा रहा है लेकिन दिल्ली जाकर भी मैं आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा । साथ छूटेगा नहीं, ये प्यार का रिश्ता है,ये दिलों का रिश्ता है, ये आत्मा का रिश्ता है और जो दिलों के रिश्ते होते हैं वो पदों से नहीं बने होते हैं वो तो आत्मा से बने होते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में तीसरे चरण में 7 मई को भोपाल सहित जिन 9 सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें विदिशा भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- Shivraj Singh chouhan angry: शिवराज सिंह चौहान के भाषण के बीच TI ने बंद कर दिया माइक, मच गया बवाल, देखें वीडियो
Published on:
03 May 2024 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
