
MP News: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सीहोर जिला कार्यकारिणी की लिस्ट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई। सूची सार्वजनिक होने के बाद असंतुष्ट भाजपा नेता जहां कुछ कह नहीं पा रहे हैं तो वही कुछ नेता डिप्रेशन के भी शिकार हो गए हैं।
ऐसे ही भाजपा नेता शहर के वार्ड नंबर 6 के बूथ अध्यक्ष मनोज शर्मा को मंगलवार शाम परिजनों ने गंभीर मानसिक अवस्था में बस स्टैंड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
मनोज शर्मा का कहना है कि उन्होंने भाजपा के लिए सदैव समर्पित होकर कार्य किया है। वरिष्ठजनों ने बड़ा पद दिलाने का आश्वासन दिया था, इसके बाद भी जिला कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया जाना मेरे साथ अन्याय जैसा है। सूची जारी होने के बाद किसी ने भी मेरा कॉल रिसीव नहीं किया।
कार्यकारिणी गठन होने के बाद कई कई नेताओं में असंतोष और निराशा देखी गई। कुछ स्थानीय नेताओं का मानना है कि सूची में बदलाव किया जाए। जमीनी कार्यों में शामिल नेताओं की उपेक्षा की गई।
Published on:
02 Jan 2026 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
