17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुछ ही दिन में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने उतारा कथावाचक प्रदीप मिश्रा का ‘कर्ज’…

mp news: कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री, बोले- हम किसी का कर्ज ज्यादा दिन नहीं रखते।

2 min read
Google source verification
sehore

dhirendra shastri attends pradeep mishra kubereshwar dham katha

mp news: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में इन दिनों सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में रोजाना भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। भक्ति और उत्साह का माहौल उस वक्त और बढ़ गया जब बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेन्द्र शास्त्री प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो पंडित प्रदीप मिश्रा का कर्ज उतारने के लिए आए हैं और उनका कर्ज उतार दिया है।

'ज्यादा दिन तक किसी का कर्ज नहीं रखता'

कुबेरेश्वर धाम में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के चौथे दिन बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी शामिल हुए। इस दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने व्यासपीठ को नमन किया और मंच से अपने अंदाज में संबोधित करते हुए कहा- मैं यहां अपना कर्जा उतारने आया हूं, कुछ दिन पहले पंडित प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पधारे थे और अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी थी। इसलिए हम उनके प्रेम और सम्मान के प्रतिदान स्वरुप अपना कर्ज उतारने के लिए यहां आए हैं और अपना कर्ज उतार दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि हम ज्यादा दिन तक किसी का कर्ज नहीं रखते हैं और महाराज जी का तो रख ही नहीं सकते हैं।

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह में पहुंचे थे पंडित प्रदीप मिश्रा

बता दें कि बीते दिनों महाशिवरात्रि पर छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने 305 निर्धन कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न कराया है। तब पंडित प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम में पहुंचे थे और सामूहिक विवाह में पहुंचकर नए जीवन की शुरुआत करने वाले जोड़ों को आशीर्वाद दिया था।