2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑफिस से घर जाते समय रास्ते में SI ने खाया जहर, देखें वीडियो

इलाज के लिए जिला अस्पताल सीहोर लाया गया

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Amit Mishra

Oct 31, 2019

sehore_si.jpg

सीहोर@ अनिल कुमार की रिपोर्ट...
जिला अपराध शाखा में पदस्थ एक एएसआई ने पारिवारिक कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। एएसआई को इलाज के लिए जिला अस्पताल सीहोर लाया गया। जहां एएसआई की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रैफर कर दिया गया।

एएसआई को भोपाल रैफर कर दिया

जानकारी के अनुसार एएसआई रतनलाल साल 2015 से जिला अपराध शाखा में पदस्थ हैं। वह गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे के करीब ऑफिस से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एएसआई को भोपाल रैफर कर दिया है।

पुलिस कर रही जांच
एएसआई ने किन कारणों से ये कदम उठाया। पुलिस का कहना है मामले की जांच कर रहे है। वही एएसआई के द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरा परिवार के लोग सदमे में है।

आरक्षक ने खुद को मारी थी गोली
इसके पहले 14 अक्टूबर 2019 को रायसेन जिले के गैरतगंज नगर थाना में पदस्थ आरक्षक शहजाद पुत्र शेख हसन निवासी बरारू जिला सागर ने रात्रि गश्त से लौटने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आरक्षक सुबह पांच बजे रात्रि गश्त से वापस लौटा था। उसने सुबह सात बजे आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

रात्रि गश्त के बाद शहजाद ने खुद को गोली मार ली
जानकारी के मुताबिक आरक्षक शहजाद पुत्र शेखहसन धनगांव रोड पर एक किराये के मकान में रह रहा था। आरक्षक शहजाद अपने साथी आरक्षक की सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। आरक्षक रात्रि गश्त के बाद तडके पांच बजे घर लौटा था। साथी आरक्षक सुबह शेविंग कराने गया, इसी दौरान शहजाद ने खुद को गोली मार ली।