
railway overbridges construction update sehore mp news (फोटो - demo pic सोशल मीडिया)
railway overbridges construction: सीहोर जिले में दो साल पहले 82 करोड़ रुपए की लागत से तीन आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) की स्वीकृति एक साथ हुई, जिसमें से दो का निर्माण कार्य तो 80 फीसदी पूर्ण हो गया, लेकिन तीसरे के निर्माण की फाइल अभी ड्राइंग फाइनल नहीं होने के चक्कर में पहली स्टेज पर ही अटकी है।
भोपाल-रतलाम रेलवे ट्रेक पर फाटक क्रमांक 104 हाउसिंग बोर्ड, फंदा फाटक क्रमांक 107 पर 19 महीने से निरंतर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन तुमड़ा फाटक क्रमांक 108 पर अभी तक निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका है। तुमड़ा में बनने वाले आरओबी के निर्माण को लेकर ब्रिज कॉर्पोरशन के अफसर तर्क दे रहे हैं कि आरओबी की फाइल रेलवे को भेजी है, लेकिन रेलवे की तरफ से आरओबी की ट्रेक पर ऊंचाई तक नहीं की गई है, जिससे काम अटका है। रेलवे ट्रेक पर कितनी ऊंचाई रहेगी, इसकी डाइंग फाइनल हो जाए तो तत्काल काम शुरु हो जाएगा। तूमड़ा फाटक पर आरओबी का निर्माण करीब 29 करोड़ रुपए की लागत से होना है। (MP News)
अभी तूमड़ा फाटक पर ट्रेन आने के दौरान दोनों तरफ के गेट लगते ही वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इससे लोगों को काफी देर तक एक जगह परेशान होकर खड़े रहकर गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता है। कई लोग जान जोखिम में डाल पटरी अलग पार करते हैं। आरओबी बनता है तो सीहोर और भोपाल जिले कै करीब 20 हजार आवाजाही करने लोगों को फायदा होगा।
शहर के हाउसिंग बोर्ड और फंदा फाटक पर आरओबी बनने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 80 प्रतिशत के आसपास पूरा हो गया है, शेष 20 प्रतिशत काम को करने ब्रिज कॉर्पोरेशन की तरफ से निर्माण एजेंसी को दिसंबर तक की समय सीमा दी गई है। नए साल 2026 के पहले महीने में दोनों ही आरओबी से ट्रैफिक चालू करने की बात कही जा रही है। इससे 40 हजार से अधिक लोगों का आवगमन सुलभ होगा।
सीहोर-भोपाल की सीमा पर तूमड़ा फाटक क्रमांक 108 पर बनने वाले इस आरओबी का ठेका गुजरात की वीआरएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया है। 700 मीटर के बनने वाले इस आरओबी में 56 मीटर रेलवे की जमीन आ रही है। इस जमीन में आरओबी का जितना निर्माण होगा उसका कार्य रेलवे कराएगा। रेलवे की तरफसे इसमें लेटलतीफी हो रही और ब्रिज कॉर्पोरेशन को ड्राइंग उपलब्ध नहीं कराई गई है। (MP News)
तूमड़ा रेलवे फाटक पर आरओबी बनाने हमारी तरफ से जो प्रक्रिया होना चाहिए, वह पूरी कर ली गई है। रेलवे की तरफ से अपने भू भाग में होने वाले निर्माण की ड्राइंग नहीं मिली है। -कैलाश वर्मा, सब इंजीनियर ब्रिज कॉर्पोरशन भोपाल
भोपाल-रतलाम रेलवे ट्रेक तुमड़ा फाटक क्रमांक 108 पर बनने वाले आरओबी की मुझे जानकारी नहीं है। इसकी मैं जानकारी लेता हूं। जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।-खेमराज मीणा, पीआरओ रेलवे, रतलाम मंडल
Published on:
04 Sept 2025 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
